[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘सब कुछ झोंक दो या पूरा रेस्ट करो’, चौथे टेस्ट से पहले बुमराह को मिली सख्त सलाह

‘सब कुछ झोंक दो या पूरा रेस्ट करो’, चौथे टेस्ट से पहले बुमराह को मिली सख्त सलाह

0
‘सब कुछ झोंक दो या पूरा रेस्ट करो’, चौथे टेस्ट से पहले बुमराह को मिली सख्त सलाह
Irfan Pathan on Jasprit Bumrah Workload.

Irfan Pathan on Jasprit Bumrah Workload: भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इस समय 1-2 से पीछे चल रहा है. मैनचेस्टर में होने वाला चौथा टेस्ट उनके लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति में होगा. यह मुकाबला बुधवार, 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा, जो बुमराह का इस सीरीज का अंतिम टेस्ट भी हो सकता है. टीम को IND vs ENG सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए बुमराह के जादुई प्रदर्शन की सख्त जरूरत है. हालांकि वर्कलोड की वजह से उनका खेलना पहले संदिग्ध था, लेकिन अर्शदीप और आकाश दीप के चोटिल होने की वजह से उनका खेलना जरूरी हो गया है. हालांकि बुमराह के वर्कलोड को लेकर इरफान पठान ने टिप्पणी की है. पूर्व ऑलराउंडर पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह से अतिरिक्त मेहनत करने की अपील की है, अगर टीम को इसकी जरूरत पड़े.

पठान ने बुमराह की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई खिलाड़ी भारत के लिए खेलता है, तो उसे अपनी पूरी ताकत झोंकनी चाहिए. उन्होंने कहा, “मुझे बुमराह बहुत पसंद हैं, उनकी स्किल्स शानदार हैं. लेकिन जब आप भारत के लिए खेलते हैं, तो आपको सब कुछ देना होता है. अगर आप पांच ओवर की स्पेल में जो रूट के सामने छठा ओवर नहीं डाल रहे हैं, तो यह सही नहीं है. या तो आप सब कुछ दें, या फिर पूरी तरह से आराम करें. टीम हमेशा पहले आती है.”

पठान ने स्पष्ट किया कि वह बुमराह के प्रयासों पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन उनका मानना है कि अगर बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में बने रहना है, तो टीम के लिए निर्णायक मौकों पर खुद को झोंकना होगा. पठान ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा कि बुमराह ने मेहनत नहीं की, उन्होंने ओवर फेंके हैं. लेकिन जब टीम को आपकी जरूरत होती है, तो अतिरिक्त मेहनत जरूरी है. अगर बुमराह भारत के लिए नियमित रूप से मैच जीतते रहे तो वह लंबे समय तक शीर्ष पर बने रहेंगे. जब टीम को आपकी जरूरत हो तो आपको अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं. बेन स्टोक्स ने ऐसा किया और जोफ्रा आर्चर ने चार साल बाद ऐसा किया.’’ 

100 टेस्ट मैच खेलने वाला क्रिकेटर, जिसे हार ने इतना तोड़ा कि ट्रेन से कटकर जान दे दी

बुमराह ने सीरीज के पहले और तीसरे टेस्ट में हिस्सा लिया और लीड्स तथा लॉर्ड्स दोनों ही मैचों में प्रभावी गेंदबाजी की. पहले मैच की पहली पारी में बुमराह ने पांच विकेट चटकाए लेकिन इंग्लैंड के 371 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने के दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में बुमराह ने एक बार फिर पहली पारी में पांच विकेट चटकाए और फिर दूसरी पारी में दो विकेट लेकर मैच का अंत 112 रन पर सात विकेट के साथ किया. कुछ दिन पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने भी बुमराह के इस बड़े दौरे के सभी मैचों में नहीं खेलने पर नाराजगी जाहिर की थी.

इन्हें भी पढ़ें:-

अश्विन ने बताया जहीर और बुमराह के लेवल वाला गेंदबाज, कहा- टीम में जुड़ा तो होगा खतरनाक बॉलिंग अटैक

ये करके दिखाओ, तब जानें नेशनलिज्म है, IND vs PAK मैच कैंसल होने पर सलमान बट की भारत को चुनौती

IPL 2025 में रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर क्यों खेले? किसका था ये फैसला; MI के कर्ण शर्मा ने खोला राज

Previous article झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान पहुंचे रांची, यहां दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Next article Air India Case: फ्यूल स्विच सिस्टम में कोई गड़बड़ी नहीं, एयर इंडिया ने बोइंग विमानों की जांच की
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel