[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket भारत में फंसी इंग्लैंड, अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें, घर भेजने के लिए ICC का खास प्लान

भारत में फंसी इंग्लैंड, अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें, घर भेजने के लिए ICC का खास प्लान

0
भारत में फंसी इंग्लैंड, अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें, घर भेजने के लिए ICC का खास प्लान
साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम

ICC Charter Flight: मिडिल ईस्ट के देशों में चल रहे तनाव का सीधा असर क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है. इस विवाद के कारण वहां के ऊपर से हवाई जहाज ले जाने पर रोक लग गई है. इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने भारत आई इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें अभी तक अपने घर नहीं जा पाई हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने अब इस परेशानी का हल निकाला है. ICC इन तीन टीमों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम कर रहा है. सभी प्लेयर इस वीकेंड पर भारत से अपने अपने घर के लिए निकल जाएंगे.

मुंबई से उडान भरेगी इंग्लैंड की टीम

टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने आई इंग्लैंड की टीम फिलहाल मुंबई में रुकी है. तय प्लान के अनुसार यह टीम शनिवार शाम को मुंबई से सीधे लंदन के लिए रवाना होगी. आईसीसी ने इनके लिए सारी तैयारी कर ली है. टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के प्लेयर जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते थे. लेकिन मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण आम फ्लाइट से जाना संभव नहीं था. इसलिए अब यह टीम चार्टर फ्लाइट के जरिए अपने देश वापस लौटेगी.

कोलकाता में इंतजार कर रही अफ्रीका और वेस्टइंडीज

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें अभी कोलकाता शहर में फंसी हैं. इन दोनों टीमों को रविवार को एक साथ भारत से भेजा जाएगा. यह दोनों टीमें एक ही चार्टर फ्लाइट से कोलकाता से उडान भरेंगी. यह फ्लाइट भारत से निकलकर पहले जोहान्सबर्ग जाएगी. वहां दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर उतर जाएंगे. इसके बाद यही फ्लाइट वेस्टइंडीज की टीम को लेकर एंटीगुआ जाएगी. दक्षिण अफ्रीका की टीम 4 मार्च को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम को 1 मार्च को सुपर 8 के मैच में भारत ने हरा दिया था. तब से यह टीमें वापस जाने का इंतजार कर रही हैं.

केशव महाराज की टीम जाएगी न्यूजीलैंड

दक्षिण अफ्रीका के सभी प्लेयर अपने घर वापस नहीं लौटेंगे. टीम के कुछ प्लेयर सीधा न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाले हैं. इस टीम की कप्तानी केशव महाराज करेंगे. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच यह सीरीज 15 मार्च से शुरू होने वाली है. इसलिए इन प्लेयर्स को जोहान्सबर्ग जाने की जरुरत नहीं है. यह लोग लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलने के लिए चार्टर फ्लाइट से अलग होकर न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे.

डैरेन सैमी ने कहा- मुझे घर जाना है

इतने दिन से भारत में रुके रहने के कारण प्लेयर और कोच अब परेशान हो गए हैं. वेस्टइंडीज की टीम के कोच डैरेन सैमी ने अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर बताई है. गुरुवार को सैमी ने एक्स पर सिर्फ चार शब्दों में अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि मुझे सिर्फ घर जाना है. वह इस देरी से काफी निराश दिख रहे हैं. इन सबके बीच क्रिकेट फैंस के लिए रविवार का दिन बहुत खास है. 7 फरवरी को शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह महामुकाबला अहमदाबाद में होगा जहां भारत अपना खिताब बचाने उतरेगा.

ये भी पढ़ें-

सस्पेंस खत्म, पता चल गया कैसी होगी फाइनल की पिच? जानिए किसको मिलेगा इसका फायदा

हम दर्शकों को मायूस करेंगे, फाइनल से पहले सैंटनर की टीम इंडिया को चेतावनी

हेड कोच से मिलीं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड, गौतम गंभीर का रिएक्शन कर देगा हैरान

Previous article महिला दार्शनिक परिषद् का अधिवेशन नौ से
Next article पंचायत समिति की बैठक में जनवितरण प्रणाली से कम अनाज मिलने का मसला गहराया
Avatar Of Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel