[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, जॉर्डन कॉक्स और सोनी बेकर को मिला डेब्यू का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, जॉर्डन कॉक्स और सोनी बेकर को मिला डेब्यू का मौका

0
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, जॉर्डन कॉक्स और सोनी बेकर को मिला डेब्यू का मौका
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

England Playing 11: न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से लंदन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. टीम में युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और तेज गेंदबाज सोनी बेकर को पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने का अवसर मिला है.

कॉक्स और बेकर को पहली बार मिला मौका

23 वर्षीय जॉर्डन कॉक्स ने हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए शानदार दोहरा शतक जड़ा था, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जगह मिली. इससे पहले 2024 में न्यूजीलैंड दौरे पर अभ्यास के दौरान अंगूठे में चोट लगने के कारण उनका टेस्ट डेब्यू टल गया था. वहीं, तेज गेंदबाज सोनी बेकर भी पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं. 12 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल चुके बेकर इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड लायंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

पहले टेस्ट में जीत के बावजूद चार बदलाव

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट 115 रन से जीता था, लेकिन इसके बावजूद टीम में चार बदलाव किए गए हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर चार साल से ज्यादा समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर भी तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए टीम में लौट आए हैं. बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि जेमी स्मिथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे.

स्टोक्स और एटकिंसन टीम से बाहर

कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को टीम से बाहर कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों ने टीम के मिड-नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया था, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने यह फैसला लिया. इसके अलावा पहले टेस्ट में सात विकेट लेने वाले ओली रॉबिन्सन घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड ने इस मैच में किसी विशेषज्ञ स्पिनर को न खिलाने का फैसला किया है, जिसके चलते शोएब बशीर भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं.

न्यूजीलैंड ने अभी नहीं किया टीम का ऐलान

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अभी तक अपनी अंतिम प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है. केन विलियमसन के अचानक संन्यास के बाद टीम की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव तय माना जा रहा है. उम्मीद है कि रचिन रवींद्र चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि तीसरे नंबर के लिए हेनरी निकोल्स और विल यंग के बीच मुकाबला है.

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल

Previous article भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिद्दी में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया
Next article नौकरी व मुआवजा की मांग, रैविमो का बंद 22 को
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel