[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket उपलब्धि ऐसी कि 147 साल में केवल दूसरी बार, 5 महीने में ही इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने विश्व क्रिकेट हिला दिया

उपलब्धि ऐसी कि 147 साल में केवल दूसरी बार, 5 महीने में ही इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने विश्व क्रिकेट हिला दिया

0
उपलब्धि ऐसी कि 147 साल में केवल दूसरी बार, 5 महीने में ही इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने विश्व क्रिकेट हिला दिया
Gus Atkinson.

Gus Atkinson Record in Debut Year: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है. पहले दो टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है. आज 14 दिसंबर से क्रो-थोर्प ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट सेडॉन पार्क, हैमिल्टन में खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट में इंग्लिश तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने हैट्रिक लेकर तहलका मचाया था, अब इस तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के क्रिकेटर गस एटकिंसन ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में दूसरी बार हो रहा है. 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के लिए साल 2024 लाजवाब रहा है. इस साल उन्होंने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो बड़े-बड़े नामों वाले तेज गेंदबाज अब तक हासिल नहीं कर पाए हैं. तीसरे टेस्ट में एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ियों का आउट किया. ऐसा करते ही वे साल भर में टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए, जिसने अपने डेब्यू साल में यह उपलब्धि हासिल की हो. इंग्लैंड के इस पेसर ने अब तक 11 टेस्ट मैचों में 51 विकेट झटके हैं.

केवल 5 महीने में 50 विकेट ले डाले

गस एटकिंसन ने इसी साल जुलाई में अपना कैरियर शुरू किया है. अपने डेब्यू साल में ही 50 विकेट लेकर एटकिंसन ने अपनी धाक जमा दी है. उनसे पूर्व ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज टेरी अल्डरमैन ने यह उपलब्धि हासिल की थी. अल्डरमैन ने 1981 में केवल 10 टेस्ट मैचों में ही 54 विकेट लेकर विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था. उनके अलावा पांच अन्य गेंदबाज जिन्होंने डेब्यू साल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए-

  1. टेरी अल्डरमैन (ऑस्ट्रेलिया)- 54 विकेट (1981)
  2. गस एटकिंसन (इंग्लैंड)- 50 विकेट (2024)
  3. कर्टली एंब्रोस (वेस्टइंडीज)- 49 विकेट (1988)
  4. जसप्रीत बुमराह (भारत)- 48 विकेट (2018)
  5. शोएब बशीर (इंग्लैंड)- 47 विकेट (2024)

तीसरे टेस्ट का हाल

हैमिल्टन के तीसरे टेस्ट की बात करें तो टॉस जीत कर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 82 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं. कप्तान टॉम लाथम और मिचेल सैंटनर ने अर्द्धशतक जमाया और कप्तान केन विलियम्सन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होने से पहले 44 रन बनाए. एटकिंसन के अलावा मैट पोट्स ने 3 और ब्रायडन कार्से ने 2 विकेट लिए.

‘ऐसा पहली बार नहीं हुआ है’, पाकिस्तान के दो क्रिकेटरों ने दोबारा लिया संन्यास

अब लीजिए! 17 साल से खेल रहा क्रिकेट, अब बॉलिंग ऐक्शन को लेकर बांग्लादेश के इस स्टार पर लगा प्रतिबंध

Previous article Look Back 2024: गूगल ने बताया 2024 में भारत में सबसे ज्यादा क्या हुआ सर्च
Next article Bathua Parathe Recipe : एक बार खा लेंगे बथुआ के पराठे, तो भूल जाएंगे पिज्जा और बर्गर का स्वाद
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel