[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket इंग्लैंड की टीम में आएगा नया सलाहकार, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इस धाकड़ खिलाड़ी के नाम पर चर्चा

इंग्लैंड की टीम में आएगा नया सलाहकार, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इस धाकड़ खिलाड़ी के नाम पर चर्चा

0
इंग्लैंड की टीम में आएगा नया सलाहकार, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इस धाकड़ खिलाड़ी के नाम पर चर्चा
England Cricket Team Eyes on Tim Southee As Pace Consultant. In Image (Joe Root and Harry Brook)/X

England Cricket Eyes On Tim Southee as Pace Consultant: भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं. लेकिन दोनों ही देशों के क्रिकेट बोर्ड 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच इस गर्मी में खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी को बतौर तेज गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. 

टिम साउदी ने पिछले वर्ष दिसंबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. उनके नाम 391 टेस्ट विकेट दर्ज हैं और वह न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सर रिचर्ड हैडली (431 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर हैं. उनके पास लगभग डेढ़ दशक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और वह कई बार न्यूजीलैंड टीम के नेतृत्व भी कर चुके हैं. इस पद के लिए पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी पहले सक्रिय थे, जिन्होंने पिछले साल यह भूमिका निभाई थी. लेकिन इस बार एंडरसन काउंटी क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण गर्मी के इस सीजन में इंग्लैंड टीम के साथ नहीं होंगे, जिससे यह पद खाली हो गया है.

Image 131
टिम साउदी. इमेज- आईसीसी (एक्स)

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साउदी और इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के बीच बेहद मजबूत पेशेवर और व्यक्तिगत संबंध हैं. दोनों ने लंबे समय तक न्यूजीलैंड के लिए साथ खेला है और मैकुलम उनके खेल के दृष्टिकोण से भली-भांति परिचित हैं. इसके अलावा इंग्लैंड की कोचिंग टीम में पहले से ही एक और पूर्व कीवी खिलाड़ी जीतन पटेल शामिल हैं, जो स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में साउदी की मौजूदगी टीम के कोचिंग वातावरण में और भी सामंजस्य ला सकती है.

इंग्लैंड की गर्मियों की शुरुआत जून 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से होगी, जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी. लेकिन असली चुनौती भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में होगी, जिसमें इंग्लैंड के गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ सटीक रणनीति की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में टिम साउदी का अनुभव, खासकर नई गेंद के इस्तेमाल और स्विंग गेंदबाजी में महारत, इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को अहम बढ़त दिला सकता है. 

संजय मांजरेकर से ‘भिड़े’ विराट के भाई विकास कोहली, बैटिंग एवरेज का हवाला देकर साधा था निशाना

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम; BCCI ने शॉर्टलिस्ट किए 35 नाम, इन दो खिलाड़ियों का कटा पत्ता

KKR के लिए नई मुश्किल! रहाणे को हाथ में लगे टांके, कठिन प्लेऑफ से पहले आई ये लेटेस्ट अपडेट

Previous article Box Office Report: अजय देवगन की रेड 2 की ताबड़तोड़ कमाई पर भूतनी लगाएगी ब्रेक, ओपनिंग डे कलेक्शन आए सामने
Next article Bra Fat Exercises for Women: ब्रा फैट को कम करने के लिए करें ये असरदार एक्सरसाइज
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel