[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar IND के खिलाड़ियों ने फिरंगियों के छुड़ाए छक्के, ENG के फैंस को लगी मिर्ची

IND के खिलाड़ियों ने फिरंगियों के छुड़ाए छक्के, ENG के फैंस को लगी मिर्ची

0
IND के खिलाड़ियों ने फिरंगियों के छुड़ाए छक्के, ENG के फैंस को लगी मिर्ची
IND VS ENG

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा के चार और डेब्यू करने वाले आकाश दीप के तीन विकेट के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड को 353 रन के स्कोर पर रोक दिया है. इंग्लैंड ने खेल के दूसरे दिन सात विकेट पर 302 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था. जो रूट पहले ही दिन शतक जड़ चुके थे और क्रीज पर जमे थे. ओली रोबिनसन ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा. कप्तान रोहित शर्मा ने एक भरोसे के साथ गेंद रवींद्र जडेजा के हाथों में दी और उन्होंने कमाल कर दिया. आज तीनों विकेट जडेजा ने ही चटकाए. इंग्लैंड की ओर से रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे. रोबिनसन ने 58 और बेन फॉक्स ने 47 रनों की पारी खेली. सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने 42 रन बनाए. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट अपने नाम किया. वहीं भारत आई इंग्लैंड टीम की समर्थक का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने दोनों टीमों के प्रदर्शन को लेकर कई सारी बात कही. उनका कहना है कि विराट और बुमराह के टीम में ना होने के बाद भी भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है.

विराट और बुमराह के ना होने के बाद भी टीम इंडिया कर रही है शानदार प्रदर्शन: इंग्लैंड फैंस

इंग्लैंड से आए एक समर्थक ने बातचीत के दौरान कहा कि ‘हम उम्मीद करते है कि हमारे टीम के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट दोहरा शतक जड़े. अगर वह आज दोहरा शतक जड़ देते हैं तो हमें आज पूरे दिन उनकी बल्लेबाजी देखने को  मिल सकती है. नहीं तो आज पूरे दिन हमें भारत की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी. भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. विराट और बुमराह टीम में मौजूद  नहीं है फिर भी टीम अच्छे लय में नजर आ रही है.’

पहला दिन आकाश दीप के नाम

खेल का पहला दिन आकाश दीप और जो रूट के नाम रहा. भारत को तीन शुरुआती सफलता आकाश दीप ने ही दिलाई उन्होंने तीनों शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया. उनका पहला शिकार बेन डकेट बने. उसके बाद उन्होंने ओली पोप को शून्य के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. आकाश दीप ने अर्धशतक के करीब पहुंचे जैक क्राउली का स्टंप उखाड़कर भारत को बड़ी राहत दी. पहले दिन जडेजा और अश्विन ने एक-एक विकेट और सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए. साथ ही इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शतकीय पारी खेली.

19000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने रूट

जो रूट चौथे टेस्ट के पहले दिन भारत के खिलाफ शतक जड़ने के बाद 19,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड को गेम में वापसी कराई, क्योंकि एक समय इंग्लैंड 112 के स्कोर पर अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा चुका था. रूट ने बेन फॉक्स के साथ 114 रन की साझेदारी की. उन्होंने अपना 31वां टेस्ट शतक जड़ा. जो रूट के बाद इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक हैं. उन्होंने 15,737 रन बनाए हैं.

आकाश दीप ने अपनी सफलता पिता को किया समर्पित

आकाश दीप ने डेब्यू में अपनी सफलता अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि भले ही मेरे पिता नहीं चाहते थे कि मैं क्रिकेट खेलूं, लेकिन वह चाहते थे कि मैं एक कामयाब आदमी बनूं. तो मैं आज अपने आप को कामयाब मानता हूं और मेरे पिता इस समय होते तो इस क्षण को देखकर काफी खुश होते. रांची के जेएससीए स्टेडियम में अपने बेटे का डेब्यू मैच देखने आकाश का मां मौजूद थी. डेब्यू कैप मिलने के बाद आकाश ने अपनी मां के पैर छुए.

कुलदीप यादव ने की सबसे किफायती गेंदबाजी

भारत के लिए कुलदीप यादव सबसे किफायती गेंदबाज रहे. उन्होंने 12 ओवर में चार मेडन डाले और 1.80 के इकॉनमी से केवल 22 रन दिए. रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक 32.5 ओवर गेंदबाजी की और 2 के इकॉनमी से 67 रन दिए. मोहम्मद सिराज ने अपने 18 ओवर में 78 और आकाश दीप ने अपने 19 ओवर में 83 रन लुटाए. आकाश दीप ने चार नो बॉल भी दिए. उन्होंने जैक क्राउली को जिस गेंद पर बोल्ड किया था, उसे भी नो बॉल करार दिया गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel