[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket जबरदस्त प्रदर्शन के बाद क्या तीसरे टेस्ट में मिलेगा मौका? आकाश दीप के जवाब ने तोड़ा दिल

जबरदस्त प्रदर्शन के बाद क्या तीसरे टेस्ट में मिलेगा मौका? आकाश दीप के जवाब ने तोड़ा दिल

0
जबरदस्त प्रदर्शन के बाद क्या तीसरे टेस्ट में मिलेगा मौका? आकाश दीप के जवाब ने तोड़ा दिल
Akash Deep on IND vs ENG 3rd Test at Lord's Playing XI Probability.

Akash Deep on IND vs ENG 3rd Test at Lord’s Playing XI Probability: आकाशदीप ने एजबेस्टन टेस्ट में तेज गेंदबाजी की अगुआई करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिए जाने के बाद आकाशदीप को बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. बुमराह की गैरमौजूदगी में आकाश ने खुद को साबित करते हुए पहली पारी में 4 अहम विकेट चटकाए. सिराज के साथ मिलकर नई गेंद से उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजों को शांत पिच पर भी परेशान किया. उन्होंने दूसरे दिन बेन डकेट को पांच गेंदों में शून्य पर और अगली ही गेंद पर ओली पोप को गोल्डन डक पर आउट कर तहलका मचा दिया. हालांकि उन्हें तीसरे टेस्ट में लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर अंतिम एकादश में वापसी की कोई भरोसा नहीं है.

तीसरे दिन आकाश ने हैरी ब्रूक (158) को क्लीन बोल्ड कर भारत को अहम मौके पर सफलता दिलाई. जेमी स्मिथ (184*) के साथ मिलकर ब्रूक ने 303 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी. फिर उन्होंने क्रिस वोक्स को सिर्फ 5 रन पर आउट कर 4/88 के आंकड़े के साथ पारी खत्म की. इससे पहले दूसरे दिन के आखिरी सेशन में उन्होंने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए थे. उन्होंने बेन डकेट और ओली पोप को चलता किया था. हालांकि उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद जसप्रीत बुमराह की लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी तय मानी जा रही है, जिससे आकाश का अगला मैच खेलना अब भी अनिश्चित है.

मैच के बाद प्रेस से बातचीत में आकाश ने कहा, “हमारे पास इस टेस्ट में सिर्फ दो दिन बचे हैं और यह मैच हमारे लिए बहुत जरूरी है. इसलिए मैं तीसरे टेस्ट के बारे में फिलहाल नहीं सोच रहा हूं. मेरी पूरी ऊर्जा इसी मैच के लिए है, उसके बाद देखा जाएगा. टीम तय करती है कि कौन खेलेगा और हमें एक दिन पहले पता चलता है.”

डेब्यू के बाद से नहीं मिले ज्यादा मौके

फरवरी 2024 में रांची में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से आकाश को बहुत अधिक मौके नहीं मिले हैं. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दो टेस्ट, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन घरेलू टेस्ट में दो और बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इन सीमित मौकों के बावजूद आकाश का आत्मविश्वास मजबूत है और वे हर मौके को गंभीरता से लेने के लिए तैयार रहते हैं. उन्होंने कहा, “मैं इस तरह नहीं सोचता कि मुझे नियमित मौके नहीं मिलते. मेरा मानना है कि जब टीम को मेरी जरूरत होगी, तब मैं तैयार रहूं. मैं हर मैच के लिए तैयारी करता हूं और जब भी मौका मिले, उस सोच के साथ खेलता हूं.”

भारत ने बनाई बढ़त

जहां सिराज ने छह विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं, वहीं आकाशदीप ने उनका अच्छा साथ निभाया और इंग्लैंड को 407 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई, जिससे भारत को 180 रनों की बढ़त मिली. तीसरे दिन का खेल भारत के पक्ष में खत्म हुआ, जहां यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ 28 रन बनाए. हालांकि वो जल्दी आउट हो गए, लेकिन केएल राहुल ने बर्मिंघम की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच का भरपूर फायदा उठाते हुए भारत को 13 ओवर में 64/1 के स्कोर तक पहुंचाया और बढ़त को 244 रन तक बढ़ा दिया.

‘घोड़ा है आकशदीप, छठा विकेट नहीं लेना चाहता था’, क्या-क्या गजब खुलासे कर रहे हैं सिराज, Video

पैट कमिंस की हुश-हुश से नहीं माना डॉगी, फिर हुआ ‘ड्रोन हमला’, दुम दबाकर भागा कुत्ता, देखें वीडियो

शुभमन गिल के माथे पर लगी चोट, गोली की तेजी से आई गेंद, 2 इंच की दूरी से बची आंख, Video

Previous article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने शो की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- टॉप पर रहना एक…
Next article दिल्ली से लौटा, वीडियो बनाया और फांसी लगा ली… 22 साल के युवक ने मरने से पहले ससुराल पर लगाए हैरान कर देने वाले आरोप….
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel