[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket गिल, सुदर्शन और बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने CSK को दिया 230 का टारगेट

गिल, सुदर्शन और बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने CSK को दिया 230 का टारगेट

0
गिल, सुदर्शन और बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने CSK को दिया 230 का टारगेट
गिल और साई सुदर्शन, फोटो पीटीआई

CSK vs GT, IPL 2026: कप्तान शुभमन गिल, जोश बटलर और साई सुदर्शन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाया. चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 230 रन का टारगेट है. गिल ने 37 गेंदों में 64 रन बनाया, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के जमाए. जबकि साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली. सुदर्शन ने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जमाए. जोश बटलर ने भी तूफानी पारी खेली. उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और 57 रन बनाए. अपनी पारी में बटलर ने 5 चौके और 4 छक्के जमाए.

चेन्नई के केवल तीन गेंदबाजों को मिले विकेट, दुबे सबसे महंगे साबित हुए

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही. केवल तीन ही गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब रहे. मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट चटकाए. शिवम दुबे ने एक ओवर डाला, जिसमें 15 रन लुटाए. जबकि नूर अहमद ने 3 ओवर में 41 रन दे दिए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए.

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सुपरकिंग्स ने दो बदलाव करते हुए गुरजपनीत सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को एकादश में शामिल किया है. टाइटंस ने भी एक बदलाव करते हुए साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह.

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट प्लेयर

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान.
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र.

गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए कर चुकी है क्वालीफाई

गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज का मुकाबला खास होगा. उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना होगा. आईपीएल 2026 में अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. पहले आरसीबी, उसके बाद गुजरात टाइंटस और सनराइजर्स हैदराबाद. जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

Previous article मधुबनी: झंझारपुर में महादेव मंदिर पर गिरा ठनका, गुंबद क्षतिग्रस्त
Next article बगहा: खराब भोजन और पानी संकट पर फूटा छात्राओं का गुस्सा, एएनएम कॉलेज में हंगामा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel