[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Kedar Jadhav: क्रिकेटर केदार जाधव बीजेपी में शामिल, राजनीति में लगाएंगे चौके-छक्के

Kedar Jadhav: क्रिकेटर केदार जाधव बीजेपी में शामिल, राजनीति में लगाएंगे चौके-छक्के

0
Kedar Jadhav: क्रिकेटर केदार जाधव बीजेपी में शामिल, राजनीति में लगाएंगे चौके-छक्के
Kedar Jadhav joins BJP

Kedar Jadhav: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है. मंगलवार को उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया और राजनीति में एंट्री कर ली.

केदार जाधव का क्रिकेटर करियर

केदार जाधव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहुत लंबा नहीं रहा. उन्होंने भारत की ओर से 73 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें दो शतक और 6 अर्धशतक की मदद से कुल 1389 रन बनाया है. 52 पारियों में जाधव ने अपने वनडे करियर में 141 चौके और 24 छक्के भी लगाए. उन्होंने 16 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत की थी. डेब्यू मैच में जाधव ने 24 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन की पारी खेली थी. केदार जाधव ने आईपीएल भी 95 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 81 पारियों में 4 अर्धशतक की मदद से कुल 1208 रन बनाए. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 69 रन रहा है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल खेला है.

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद क्या बोले क्रिकेटर केदार जाधव?

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा, “2014 से जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, उन्हें जिस तरह का प्यार और समर्थन मिला है, जिस तरह की उपलब्धियां पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हासिल की हैं, मैं इसे बहुत प्रेरणादायक मानता हूं. मेरा लक्ष्य उनके पदचिन्हों पर चलना है और भाजपा के लिए जो भी छोटा-मोटा योगदान हो सके, वह करना है. मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा.”

केदार जाधव के बीजेपी ज्वाइन करने पर क्या बोले बावनकुले?

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “केदार जाधव जी एक राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हैं, अगर आप उनका इंस्टाग्राम या फेसबुक चेक करें तो उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं. अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उनके फैन्स भी इस बात की सराहना करेंगे कि उन्होंने विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकसित महाराष्ट्र के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हाथ मिलाया है.”

Previous article दुनिया का अनोखा अजूबा, जहां बसती है 234 लोगों की आबादी, जानें इसके बारे में
Next article Work Visa: टैरिफ के बाद अब शिक्षा पर वार!  खतरे में 3 लाख भारतीय छात्रों का भविष्य! 
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel