[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket भारत-पाकिस्तान में कौन सी टीम है बेस्ट, PM मोदी का जवाब सुन झूम उठेगा हर भारतीय का दिल

भारत-पाकिस्तान में कौन सी टीम है बेस्ट, PM मोदी का जवाब सुन झूम उठेगा हर भारतीय का दिल

0
भारत-पाकिस्तान में कौन सी टीम है बेस्ट, PM मोदी का जवाब सुन झूम उठेगा हर भारतीय का दिल
PM Narendra Modi during podcast with Lex Fridman

Champions Trophy 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान की जंग पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और पड़ोसी देश के खिलाफ भारत के रिकॉर्ड को बेहतर बताया है. विराट कोहली के शतक की बदौलत भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत दर्ज की और अंत में टूर्नामेंट का विजेता बना. आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में चिर-प्रतिद्वंद्वी ने भारत पर केवल दो जीत दर्ज की हैं, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में और 2021 टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में.

परिणाम बता देते हैं कि बेहतर कौन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट पर कहा, मुझे लगता है कि खेलों में पूरी दुनिया को ऊर्जा देने की शक्ति है. खेल की भावना विभिन्न देशों के लोगों को एक साथ लाती है. इसलिए मैं कभी नहीं चाहूंगा कि खेलों को बदनाम किया जाए. मेरा मानना ​​है कि खेल मानव विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं. वे केवल खेल नहीं हैं, वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं. अब इस सवाल पर आते हैं कि कौन बेहतर है और कौन नहीं. जब खेल की तकनीक की बात आती है, तो मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं. केवल जो इसमें विशेषज्ञ हैं, वे ही इसका निर्णाय ले सकते हैं. वे ही तय कर सकते हैं कि कौन सी टीम सर्वश्रेष्ठ है और कौन से खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ हैं.’

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बताया बेहतरीन

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘कभी-कभी, परिणाम खुद ही सब कुछ बता देते हैं. अभी कुछ दिन पहले, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ और परिणाम से पता चला कि कौन सी टीम बेहतर थी. इसी से हमें पता चला कि कौन बेहतर है.’ पीएम मोदी के कार्यकाल में खेलों को बहुत बढ़ावा मिला है और देश एक खेल राष्ट्र बनने की कोशिश कर रहा है, जिसमें भारत द्वारा 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना भी शामिल है. उनसे यह भी पूछा गया कि उन्हें अब तक का सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ी कौन लगता है और प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के दो खिलाड़ियों, डिएगो माराडोना और लियोनेल मेसी का नाम लिया, जिन्हें खेल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहा जाता है.

इन दो फुटबॉलरों के फैन हैं पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह बिल्कुल सच है कि भारत के कई क्षेत्रों में फुटबॉल संस्कृति बहुत मजबूत है. हमारी महिला फुटबॉल टीम वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हमारी पुरुष टीम वास्तव में अच्छी प्रगति कर रही है. अगर हम अतीत की बात करें, तो 1980 के दशक में एक नाम जो हमेशा सबसे अलग रहा, वह था डिएगो माराडोना. उस पीढ़ी के लिए, उन्हें एक सच्चे नायक के रूप में देखा जाता था और अगर आप आज की पीढ़ी से पूछें तो वे तुरंत लियोनेल मेस्सी का नाम लेंगे.’

ये भी पढ़ें…

समलैंगिक विवाह और बच्चे, WPL में धमाल मचाने वाली नैट साइवर ब्रंट की जिंदगी है निराली

एक ओवर में बने 39 रन, श्रीलंका के दिग्गज ने जड़े 6 छक्के, दहल गया अफगानिस्तान, Video

कीवी तो नहीं, लेकिन खिलाड़ी जरूर उड़ते हैं, अब न्यूजीलैंड के इस होनहार ने लिया हवाई कैच, Video

Previous article पारा टीचर ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Next article सड़क किनारे पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की मौत
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel