[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket डक की बाढ़! IND vs ENG टेस्ट में दस हजारवां बल्लेबाज शून्य पर हुआ आउट, 148 साल पहले ये था पहला बैटर

डक की बाढ़! IND vs ENG टेस्ट में दस हजारवां बल्लेबाज शून्य पर हुआ आउट, 148 साल पहले ये था पहला बैटर

0
डक की बाढ़! IND vs ENG टेस्ट में दस हजारवां बल्लेबाज शून्य पर हुआ आउट, 148 साल पहले ये था पहला बैटर
100000th Test Duck in Test Cricket ( in Image Ben Stokes not related to stats)

10000th Duck in Test Cricket: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा. दिन खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे और अब टीम की कुल बढ़त 244 रनों की हो चुकी है. इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी जेमी स्मिथ (नाबाद 184 रन) और हैरी ब्रूक (158 रन) की शानदार पारियों की बदौलत 407 रनों पर समाप्त हुई. दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 303 रन जोड़कर भारतीय टीम पर दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की. इस मैच में यह तो सामान्य घटना थी, लेकिन सबसे खास आंकड़ा रहा, इस मैच में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के 10,000 डक पूरे होना. यही नहीं यह मैच अन्य कारणों से भी डक के कराण चर्चा में आ गया.

नयी गेंद ने बदला खेल का रुख, डक्स की आई बाढ़ 

इंग्लैंड की पारी के दौरान जब भारतीय गेंदबाजों को नयी गेंद मिली तो उन्होंने पलटवार करते हुए आखिरी पांच विकेट सिर्फ 22 रन के भीतर समेट दिए. यह भारत के लिए बड़ी वापसी साबित हुई. इंग्लैंड की इस पारी के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना. टीम ने 400 से ज्यादा रन बनाते हुए 6 बल्लेबाजों को खाता खोले बिना गंवा दिया. बेन डकेट, ओली पोप, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर बिना रन बनाए पवेलियन लौटे. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने इतनी बड़ी स्कोर बनाते हुए इतने डक झेले हों. सबसे ताज्जुब की बात रही कि अपने 202 टेस्ट पारियों में बेन स्टोक्स पहली बार डक पर आउट हुए हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में 10,000वें डक का रिकॉर्ड 

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 70 रन देकर 6 विकेट झटके. खास बात यह रही कि उन्होंने इनमें से चार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया. इसी दौरान टेस्ट क्रिकेट में डक की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई. इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स इस ऐतिहासिक आंकड़े में 10,000वें डक बने, उनके बाद जोश टंग और शोएब बशीर क्रमशः 10,001वें और 10,002वें डक बने. आज तक के इतिहास में 1926 इंग्लिश बल्लेबाज डक पर आउट हुए हैं, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक हैं.

सबसे पहले डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी थे नेड ग्रेगरी

148 साल, 3 महीने और 20 दिन बाद यह आंकड़ा पूरा हुआ है. आपको बता दें कि क्रिकेट के इतिहास का सबसे पहला पहला टेस्ट मैच 15-19 मार्च, 1877 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. उस मैच में ही टेस्ट इतिहास का सबसे पहला डक आया था. टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज एडवर्ड ग्रेगरी थे, जिन्हें लिलीव्हाइट ने एंड्रयू ग्रीनवुड के हाथों कैच आउट करवाया था. (1st Batsman on Duck in Test Cricket)

https://twitter.com/Cric_records45/status/1941179743598149941

किस टीम के कितने बल्लेबाज डक पर हुए आउट

पुरुषों के टेस्ट क्रिकेट में कुल 10,003 डक अब तक हो चुके हैं. इसमें इंग्लैंड सबसे ऊपर है. जबकि 1087 डक के साथ भारत चौथे स्थान पर है. देखें अब तक किन टीमों का क्या है रिकॉर्ड

  • इंग्लैंड – 1,926 डक (1,086 मैच)
  • ऑस्ट्रेलिया – 1,527 डक (876 मैच)
  • वेस्टइंडीज – 1,208 डक (586 मैच)
  • भारत – 1,087 डक (591 मैच)
  • न्यूजीलैंड – 1,009 डक (478 मैच)
  • दक्षिण अफ्रीका – 886 डक (474 मैच)
  • पाकिस्तान – 872 डक (465 मैच)
  • श्रीलंका – 666 डक (327 मैच)
  • बांग्लादेश – 409 डक (154 मैच)
  • जिम्बाब्वे – 341 डक (125 मैच)
  • अफगानिस्तान – 35 डक (11 मैच)
  • आयरलैंड – 30 डक (10 मैच)
  • आईसीसी वर्ल्ड इलेवन – 7 डक (1 मैच)
  • कुल – 2,592 टेस्ट मैचों में 10,003 डक.

भारत की निगाहें बराबरी पर 

पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारत की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करने पर हैं. चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों की रणनीति होगी कि वे स्कोर में तेजी से इजाफा कर इंग्लैंड को एक बड़ा लक्ष्य दें. कल के नाबाद केएल राहुल (28 रन) और करुण नायर (7 रन) जब क्रीज पर उतरेंगे, तो वे भारत की लीड को ज्यादा से ज्यादा बड़ी करने की कोशिश करेंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भी भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लय दिखाई है और टीम को उम्मीद होगी कि वे इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी इसी अंदाज में गेंदबाजी जारी रखेंगे.

‘अभी एज ही क्या है’, शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी को चेताया, कहा- अब गेंदबाज उसके खिलाफ…

लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने संजू सैमसन, फ्रेंचाइजी ने आधा से ज्यादा उन्हीं पर उड़ाया, मालामाल हुए RR के कप्तान

‘घोड़ा है आकशदीप, छठा विकेट नहीं लेना चाहता था’, क्या-क्या गजब खुलासे कर रहे हैं सिराज, Video

Previous article Aadhaar Card: ‘बिना आधार खाता नहीं खोलेंगे’ बैंक की जिद पर कोर्ट ने कहा, अब ₹50,000 भरो
Next article How to Order Jamun Online: बारिश की फुहार का मजा लें जामुन के साथ, बस एक क्लिक में होगी होम डिलीवरी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel