[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket BCCI ने जारी किया 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का शेड्यूल, 8 महीने में खेले जाएंगे 1,788 मुकाबले

BCCI ने जारी किया 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का शेड्यूल, 8 महीने में खेले जाएंगे 1,788 मुकाबले

0
BCCI ने जारी किया 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का शेड्यूल, 8 महीने में खेले जाएंगे 1,788 मुकाबले
बीसीसीआई (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को भारतीय घरेलू सत्र 2026-27 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस सीजन में पुरुष और महिला क्रिकेट के विभिन्न आयु वर्गों और प्रारूपों में कुल 1,788 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सत्र में पुरुष क्रिकेट में सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 स्तर की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी. वहीं महिला क्रिकेट में भी सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-15 ऐज ग्रुप टूर्नामेंट खेला जाएगा.

23 अगस्त से होगी सीजन की शुरुआत

घरेलू सीजन की शुरुआत प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी से होगी, जो 23 अगस्त 2026 से खेली जाएगी. यह टूर्नामेंट भारतीय घरेलू क्रिकेट के एक लंबे और प्रतिस्पर्धी सत्र की शुरुआत करेगा. BCCI के अनुसार, यह पूरा शेड्यूल देश में घरेलू क्रिकेट की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा को और मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.

रेड-बॉल क्रिकेट पर खास फोकस

रेड-बॉल क्रिकेट की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से होगी, जिसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप खेला जाएगा. इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी को दो चरणों (two-phase format) में आयोजित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके और मल्टी-डे क्रिकेट को प्राथमिकता दी जा सके. रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में 32 टीमें चार ग्रुप में बांटी जाएंगी, जबकि प्लेट ग्रुप में 6 टीमें शामिल होंगी.

सीके नायडू फाइनल में बड़ा बदलाव

इस सीजन में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के विजेता बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला 1 से 4 अक्टूबर 2026 के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करेगा. अब देखना होगा कि इस बार रेस्ट ऑफ में इंडिया में बीसीसीआई किसे शामिल करती है.

टी20 प्रारूप में बदली गई कुछ प्रतियोगिताएं

BCCI ने घरेलू ढांचे को आधुनिक क्रिकेट के अनुरूप बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत मेंस अंडर-23 स्टेट A ट्रॉफी और विज्जी ट्रॉफी को वनडे प्रारूप से बदलकर अब टी20 टूर्नामेंट कर दिया गया है.

नॉकआउट मैचों के लिए नया वेन्यू प्लान

कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) के नॉकआउट मुकाबले इस बार बेंगलुरु और मैसूरु में खेले जाएंगे. इसका उद्देश्य मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी टीमों के लिए बेहतर और संतुलित प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना है.

विजय मर्चेंट ट्रॉफी का बदला शेड्यूल

इसके अलावा विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) को घरेलू कैलेंडर में आगे बढ़ाकर अब नवंबर से जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों की तैयारी और प्रदर्शन में सुधार हो सके.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Previous article IRGC की अमेरिका-इजराइल को धमकी, कहा- ईरान पर हमला हुआ तो मिडिल ईस्ट से बाहर भी भड़केगी जंग
Next article क्रिकेट : अहिंमसा क्वींस ने सी वॉरियर्स को हराया
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel