[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Video: बाबर गद्दे पर भी नहीं पकड़ पाए कैच, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Video: बाबर गद्दे पर भी नहीं पकड़ पाए कैच, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

0
Video: बाबर गद्दे पर भी नहीं पकड़ पाए कैच, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
बाबर आजम से छूटा कैच, Pic- Screenshot/X (Viral Video)

Babar Azam Drops Catch: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वे सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो चुकी है. लेकिन इस बार क्रिकेट से ज्यादा पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर बाबर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे वह एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान कैच टपकाते हुए नजर आ रहे है. इस फ्लॉप कैच के बाद इंटरनेट पर उनकी काफी फजीहत हो रही है.

बाबर आजम गद्दे पर भी नहीं पकड़ पाए कैच 

वायरल वीडियो में बाबर आजम एक विज्ञापन शूट कर रहे है. इस शूट की मांग थी कि उन्हें दाई तरफ डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ना है. उन्हें चोट ना लगे इसके लिए नीचे फोम के गद्दे बिछाए गए थे. बाबर ने डाइव लगाई और गद्दे पर सुरक्षित गिरे, लेकिन इसी दौरान गेंद उनके हाथ से छिटक गई. गद्दे पर गिरने के बाद भी वह इस आसान से कैच को नहीं लपक पाए.

सोशल मीडिया पर उड़ रहा बाबर का मजाक 

यह वीडियो सामने आते ही फैंस ने बाबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि गद्दे वाली कंपनी को पहले से ही पता था कि बाबर कैच छोड़ देंगे, इसलिए वहां बेड लगा दिया गया था. एक भारतीय यूजर ने तंज कसा कि जब गद्दे पर कैच नहीं पकड़ा जा रहा, तो सोचिए बिना गद्दे के क्या होता, शायद वह एक साल तक खेल ही नहीं पाते.

बाबर की फिटनेस पर फिर से उठने लगे सवाल 

इस कैच के छूटने के बाद बाबर आजम की फिटनेस को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे है. इससे पहले जब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, तब पीसीबी ने बताया था कि वह पूरी तरह से फिट नहीं है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समय भी उनकी फिटनेस में दिक्कत देखी गई थी. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उनके खराब स्ट्राइक रेट की भी काफी आलोचना होती रही है.

स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेला जा रहा PSL 

बाबर की टीम पेशावर जाल्मी अपना पहला मैच 28 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रावलपिंडी के खिलाफ खेलेगी. इस बार पीएसएल के मैच बिना दर्शको के खाली स्टेडियम में खेले जा रहे है. बाबर ने कहा कि दर्शको के बिना खेलना मुश्किल होगा, लेकिन वह टीवी पर देख रहे फैंस के लिए अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि पिछले सीजन के मुकाबले इस बार उनके पास एक मजबूत गेंदबाजी लाइनअप है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: CSK को लगा झटका, धोनी हुए चोटिल, इतने दिन नहीं दिखेंगे मैदान पर

IPL 2026: क्या ओपनिंग मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानेंं RCB vs SRH का रिकॉर्ड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel