[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket बाबर और रिजवान की भारी बेइज्जती, PCB ने सबके सामने कर दिया डिमोट, सेंट्रल कांट्रैक्ट में किया भारी बदलाव

बाबर और रिजवान की भारी बेइज्जती, PCB ने सबके सामने कर दिया डिमोट, सेंट्रल कांट्रैक्ट में किया भारी बदलाव

0
बाबर और रिजवान की भारी बेइज्जती, PCB ने सबके सामने कर दिया डिमोट, सेंट्रल कांट्रैक्ट में किया भारी बदलाव
Babar Azam and Mohammad Rizwan demoted to Category B in PCB central contracts.

Babar Azam and Mohammad Rizwan demoted PCB central contracts: मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार हैं. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपने सीनियर खिलाड़ियों के भी पर कुतर रहा है. पीसीबी ने आगामी 2025-26 अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए 30 पुरुष क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध प्रदान किए हैं. लेकिन इसमें अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी डिमोट करते हुए श्रेणी बी में ढकेल दिया है. इतना ही नहीं पीसीबी ने किसी भी खिलाड़ी को श्रेणी ए में नहीं रखा गया है.

PCB ने इस साल 30 पुरुष क्रिकेटरों के लिए केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी, जिसमें किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया. PCB के अनुसार, पिछले वर्षों से अलग इस बार किसी को भी ए कैटेगरी में जगह नहीं मिली. इसके बजाय, बी, सी और डी कैटेगरी में 10-10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. पिछले साल की 27 खिलाड़ियों की लिस्ट की तुलना में इस बार संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है, जिसमें 12 नए नाम पहली बार शामिल हुए हैं.

सेंट्रल कांट्रैक्ट में कितने रुपये देगा PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नए केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत सी और डी कैटेगरी के क्रिकेटरों की सैलरी बढ़ा दी है. राष्ट्रीय क्रिकेटरों की सी कैटेगरी की मासिक सैलरी में 5 लाख पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब उन्हें 20 लाख रुपये की बजाय 25 लाख रुपये प्रति माह मिलेंगे. इसी तरह, डी कैटेगरी के खिलाड़ियों की तनख्वाह 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति माह कर दी गई है, यानी 3 लाख रुपये की बढ़ोतरी.

पिछले साल की 27 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची की तुलना में, जब बाबर और रिजवान श्रेणी ए में रखे जाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे, पीसीबी ने इस साल पूल का विस्तार 30 तक कर दिया है. बाबर और रिजवान को आगामी एशिया कप के लिए टी20आई टीम से भी बाहर कर दिया गया. वरिष्ठ जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लिया.

लेकिन दोनों ही फ्लॉप रहे और पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज गंवाई. वेस्टइंडीज ने 34 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई सीरीज जीती है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में बाबर आजम ने 47, 0, 9 का स्कोर बनाया, तो विकेटकीपर-बल्लेबाज रिजवान ने 56, 16, 0 रन बनाए. रिजवान 50 ओवर के प्रारूप में पाकिस्तान के कप्तान जरूर हैं, लेकिन पिछले साल से वे पाकिस्तान की टी20आई टीम में शामिल नहीं हुए हैं.

नए खिलाड़ी

अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, हसन अली, हसन नवाज़, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हरीस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम.

प्रमोशन पाने वाले खिलाड़ी

पिछले सीजन के शानदार प्रदर्शन के आधार पर पांच खिलाड़ियों को प्रमोशन दिया गया है. अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सैम अय्यूब, सलमान अली आगा और शादाब खान को सी कैटेगरी से प्रमोट कर बी कैटेगरी में रखा गया है.

पोजीशन बनाए रखने वाले खिलाड़ी

नौ खिलाड़ी अपनी कैटेगरी में बने हुए हैं. इनमें अब्दुल्ला शफीक (सी कैटेगरी), खुर्रम शाहजाद, मोहम्मद अब्बास अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर (डी कैटेगरी), नोमान अली, साजिद खान और सऊद शकील (सी कैटेगरी), शाहीन शाह अफरीदी (बी कैटेगरी)

बाहर हुए खिलाड़ी

कुल आठ खिलाड़ियों को इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. इनमें आमिर जमाल, हसीबुल्लाह, कमरान गुलाम, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद इरफान खान और उस्मान खान शामिल हैं. ये सभी पिछले साल डी कैटेगरी में थे.

ये भी पढ़ें:-

एशिया कप से पहले मैदान पर उतरे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जमकर बहा रहे पसीना, जानें क्या है खास प्लान?

ट्रॉफी के लिए मैक्ग्रा ने भैंसे और हाथी को गोली मारी, ब्रेट ली भी नहीं रहे पीछे, 7 साल बाद खुला मामला तो…

‘रस्सी सरकाई गई थी’, 2024 T20 वर्ल्डकप में सूर्यकुमार के ऐतिहासिक कैच पर रायडू का हैरान करने वाला खुलासा

Previous article Bihar Cabinet: बिहार में कंपटीशन परीक्षा फीस मात्र 100 रुपये, इन जिलों को 5 स्टार होटल की सौगात, बैठक में लगी मुहर
Next article ऑपरेशन सिंदूर की मार! कराची छोड़ भाग गई थी पाकिस्तानी नौसेना, इस देश में छिपे दिखे युद्धपोत, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel