[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘इन्हें देखकर क्रिकेट शुरू किया था’, जिस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के लिए जगह खाली की, उसने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन

‘इन्हें देखकर क्रिकेट शुरू किया था’, जिस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के लिए जगह खाली की, उसने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन

0
‘इन्हें देखकर क्रिकेट शुरू किया था’, जिस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के लिए जगह खाली की, उसने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन
Ayush Mhatre and Rohit Sharma

Ranji Trophy: बीसीसीआई का हंटर चला तो सभी स्टार खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की घोषणा कर दी. सबसे पहले रोहित शर्मा मैदान पर उतरे. जम्मू कश्मीर के खिलाफ उन्होंने अपनी मुंबई की टीम से रणजी ट्रॉफी में शिरकत की. लेकिन उनके लिए जगह बनाने के चक्कर में मुंबई के एक युवा खिलाड़ी को अपनी जगह कुर्बान करनी पड़ी. लेकिन रोहित शर्मा जम्मू के खिलाफ पहले मैच में फ्लॉप रहे. आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने पिछले मैच में शतक बनाया था, लेकिन कैप्टन हिटमैन रोहित के लिए आयुष को ड्रॉप कर दिया गया. इसके बाद रोहित को सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जाने लगा. हालांकि आयुष ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा कि रोहित से मिलना सपने सच होने जैसा है. 

17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने इंस्टाग्राम पर हिटमैन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “टेलीविज़न पर उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने आदर्श के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना एक अवास्तविक क्षण था. आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ सीखना है. #dreamcometrue”

आयुष म्हात्रे का घरेलू क्रिकेट में परफॉर्मेंस शानदार रहा

मुंबई के आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच में म्हात्रे ने सर्विसेज के खिलाफ 116 रन बनाए. उन्होंने सफेद गेंद के क्रिकेट में भी खूब नाम कमाया है. लिस्ट ए में डेब्यू करने के बाद से अब तक 65.42 की औसत से 458 रन बनाए हैं. म्हात्रे का अब तक का अभियान शानदार रहा है जिसमें उन्होंने 6 मैचों में 40.09 की औसत से 441 रन बनाए हैं. वे भारत की अंडर 19 टीम के सदस्य भी हैं. दुबई में वे भारत की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. लेकिन उन्हें बेंच पर वापस लौटना पड़ा क्योंकि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे वरिष्ठ भारतीय सितारे राष्ट्रीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के खराब प्रदर्शन के बाद रणजी ट्रॉफी में लौट आए.

रोहित शर्मा अब भी फ्लॉप

हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा का बुरा दौर अब भी जारी है. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में रोहित दोनों पारियों में फ्लॉप रहे. रोहित शर्मा ने पहली पारी में 3 रन तो दूसरी पारी में 28 रन बनाए. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित नहीं चल पाए थे. इसी कारण उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी का निर्णय लिया ताकि अपनी फॉर्म वापस पा सकें. रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है. इसके लिए रोहित शर्मा कप्तान भी बनाए गए हैं. 

फिरकी के जादूगर वरुण चक्रवर्ती कर रहे हैं सीक्रेट तैयारी, सफल गेंदबाजी के लिए घरेलू क्रिकेट को श्रेय देते हुए खोला राज

सरदार मचाएगा धमाल! चेन्नई में इस शतक को पूरा कर अर्शदीप सिंह बनाएंगे नया रिकॉर्ड

Previous article Bank Holidays: आरबीआई ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट, जानें फरवरी में कब-कब रहेंगे बैंक बंद
Next article मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने से नहीं बदलता धर्म, दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel