[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket 8वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

8वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

0
8वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

AUS W vs WI W: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट के इतिहास में 8वीं बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 125 रन बनाए थे, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने महज 13 ओवर में ही हासिल कर लिया.

लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज की शुरुआत संभली हुई रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े. हालांकि, इसके बाद टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई. 47 रन तक बिना नुकसान के पहुंचने वाली वेस्टइंडीज ने 59 रन तक आते-आते चार विकेट गंवा दिए, जबकि 83 के स्कोर पर उसका छठा विकेट भी गिर गया.

125 रन ही बना सकी वेस्टइंडीज की टीम

मध्यक्रम के लगातार विफल होने के बीच अनुभवी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने जिम्मेदारी संभाली और 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. कप्तान हेली मैथ्यूज ने 30 रन और शेमाइन कैंपबेल ने 22 रन बनाए, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवर में 125 रन तक पहुंच सकी. ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम और कप्तान ने दो-दो विकेट झटके, जबकि एनाबेल सदरलैंड को एक सफलता मिली.

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में दो झटके लगे. जॉर्जिया वोल 16 रन बनाकर 29 के कुल स्कोर पर आउट हुईं, जबकि फीबी लिचफील्ड केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद एलिस पेरी चोटिल होने के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चली गईं और उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए.

बेथ मूनी की अर्धशतकीय पारी

शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद बेथ मूनी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में मोड़ दिया. मूनी ने सिर्फ 36 गेंदों पर 61 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. उनका शानदार साथ एश्ले गार्डनर ने दिया, जिन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसानी से जीत दिला दी. वेस्टइंडीज की ओर से हेली मैथ्यूज और हेनरी को एक-एक विकेट मिला, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी के सामने उनकी गेंदबाजी बेअसर साबित हुई.

8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है. उसने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में खिताब जीता, जबकि 2016 में उपविजेता रही थी। अब 2026 में वेस्टइंडीज को हराकर ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड आठवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड का पहला टी20 मुकाबला फ्री में कैसे देखें? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

Previous article गर्भवती का इलाज कराने जा रहे थे राजमहल, हाइवा-टोटो की टक्कर में 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Next article पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर 55 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel