[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket AUS vs IND: पर्थ स्टेडियम में जीत का सक्सेस मंत्र, बुमराह को किस्मत से मिलेगा

AUS vs IND: पर्थ स्टेडियम में जीत का सक्सेस मंत्र, बुमराह को किस्मत से मिलेगा

0
AUS vs IND: पर्थ स्टेडियम में जीत का सक्सेस मंत्र, बुमराह को किस्मत से मिलेगा
Jasprit Bumrah. Image: Social Media

AUS vs IND: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के लिए पर्थ का ऑप्टस मैदान पूरी तरह तैयार है. मंगलवार को बारिश होने की वजह से पिच पर कवर्स थे. लेकिन बुधवार को आसमान साफ होने से पिच पर घास उग आई है. पिच क्यूरेटर ईसाक मैकडोनाल्ड ने पहले ही घास भरी पिच की चेतावनी दे दी थी. ऐसे में मैदान पर तेज गेंदबाजों की गेंद कहर ढाती हुई नजर आएंगी. वैसे भी इस मैदान पर अब तक हुए चार मैचों में सबसे ज्यादा विकेट तेज गेदबाजों के खाते में ही गए हैं. पेसर्स ने इस मैदान पर 102 विकेट निकाले हैं. लेकिन इस मैच में जीत के लिए किस्मत का खेल भी जुड़ा है.

ऑप्टस स्टेडियम पर क्या है लकी चार्म

स्वान नदी से सटे इस मैदान पर जीत के लिए किस्मत का साथ भी जरूरी है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर हुए चारो मैच अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर जीत के लिए एक और बड़ा कारण रहा है. अब तक हुए चारों मैचों में जिसने भी टॉस जीता है, वही मैच का विजेता बना है. ऑस्ट्रेलिया के लिए दो मैचों में टिम पेन तो दो मैचों में पैट कमिंस कप्तान रहे हैं और दोनों ने ही टॉस जीत कर मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने चारों मैचों में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. उसका ध्यान पहली पारी में ज्यादा से ज्यादा स्कोर करने पर रहा है. 

ऑस्ट्रेलिया ने ऑप्टस के इस खूबसूरत मैदान पर अब तक चार मैच खेले हैं. सबसे पहला मैच 2018 में भारत के खिलाफ हुआ टेस्ट इस मैदान का डेब्यू टेस्ट था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए 326 रन बनाए, जबकि भारत ने विराट कोहली के शतक की बदौलत 283 रन बनाए. विराट ने हाल ही में अपनी इस पारी को ऑस्ट्रेलिया में खेली गई सबसे पसंदीदा पारी बताया है. इस मैच में नाथन लियोन ने कुल 8 विकेट निकाल कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था. पर्थ के इस मैदान पर हुए चारों मैचों ऑस्ट्रेलिया की जीत का संक्षिप्त लेखा जोखा- 

2018 में भारत के खिलाफ 146 रनों से जीत

2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 296 रनों से जीत

2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 164 रनों से विजयी

2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 360 रनों से जीत

Image 2024 11 20T100912.250 1
Indian team practice session at perth. Image: social media/x

भारत के प्लेइंग इलेवन किसको मिल सकता है मौका

भारतीय टीम को किस्मत के साथ अपनी मेहनत पर भी भरोसा दिखाना होगा. नियमित कप्तान रोहित शर्मा के दूसरी बार पिता बनने के कारण वे टीम के साथ दूसरे मैच में ही जुड़ पाएंगे. शुभमन गिल भी अंगूठे में चोट लगने की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हैं. ऐसे में भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी लाइन अप में किसी नए बैट्समैन को उतारना पड़ेगा. पर्थ की इस उछाल लेती पिच पर देवदत्त पडिक्कल या अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है. मध्यक्रम में भारत ए की टीम में ध्रुव जुरेल ने अपनी पारी से सबको आकर्षित किया था, लेकिन भारत के पास ऋषभ जैसा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज है, तो उनके मौका मिलना शायद ही संभव हो सके.

आलराउंडर की सूची में रवींद्र जडेजा को बाहर रखना टीम के लिए संभव नहीं है ऐसे में नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है. चूंकि वाशिंगटन स्पिन विशेषज्ञ हैं और नितीश पेसर, तो पिच के हिसाब से नितीश का मौका दिया जाना ज्यादा मुफीद हो सकता है. वैसे भी भारत के पास रविचंद्रन अश्विन के रूप में कहीं अधिक अनुभवी गेंदबाज है, तो सुंदर को शायद ही मौका मिल पाए.

पेसर भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह स्वयं तेज गेंदबाज हैं. उनके साथ लंबे स्पेल फेंकने के लिए सिराज हो सकते हैं. टीम इंडिया एक और तेज गेंदबाज भी अपनी टीम में जरूर रखना चाहेगी. भारतीय दल में आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और नवोदित हर्षित राणा भी हैं. इनमें से किसी एक का चुनाव करना आसान नहीं होगा. चूंकि प्रसिद्ध ने भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच हुए दो मुकाबलों में असरदार प्रदर्शन किया था, तो उनको मौका दिया जा सकता है. वहीं हर्षित राणा हेड कोच गौतम गंभीर की पसंद बताए जाते हैं, तो उनका दावा भी खारिज नहीं किया जा सकता.

Whatsapp Image 2024 11 18 At 9.13.58 Am
Prasiddh krishna, nitish kumar reddy and harshit rana. Image: social media/x

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

अन्य खिलाड़ी- रोहित शर्मा (अनुपस्थित), शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी.

रिजर्व खिलाड़ी- मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद.




Previous article Surya Grahan 2025: अगले वर्ष कब लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, यहां जानें सही तिथि
Next article Jharkhand Chunav 2024: हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, JMM ने बाबूलाल पर लगाया ये आरोप
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel