[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket Asia Cup, SL vs BAN: एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को रौंदा, पाथुम निसांका ने जड़ा अर्धशतक

Asia Cup, SL vs BAN: एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को रौंदा, पाथुम निसांका ने जड़ा अर्धशतक

0
Asia Cup, SL vs BAN: एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को रौंदा, पाथुम निसांका ने जड़ा अर्धशतक
Asia Cup 2025: Sri Lanka vs Bangladesh

Asia Cup: पाथुम निसांका (50 रन) और कामिल मिशारा (नाबाद 46 रन) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश को एशिया कप ग्रुप बी के एकतरफा मैच में शनिवार को छह विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश को पांच विकेट पर 139 रन पर रोकने के बाद श्रीलंका ने 32 गेंद बाकी रहते चार विकेट पर 140 रन बनाये. तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान ने दूसरे ही ओवर में कुसल मेंडिस (तीन) को आउट करके श्रीलंका को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी लेकिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नयी गेंद का फायदा नहीं उठा सके और दबाव बनाने में नाकाम रहे. श्रीलंका ने पावरप्ले में एक विकेट पर 55 रन बना लिये थे. मिशारा को एक जीवनदान भी मिला जब शरीफुल इस्लाम की गेंद पर मेहदी हसन ने एक कठिन कैच टपकाया. उस समय वह एक रन पर खेल रहे थे.

पथुम निसांका ने पूरे किए 2000 रन

इसके बाद मिशारा ने इस्लाम को पांचवें ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़कर 18 रन निकाले. निसांका ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट में पहला अर्धशतक जमाने के साथ ही इस प्रारूप में 2000 रन भी पूरे कर लिये. उन्होंने 34 गेंद में एक छक्के और छह चौकों के साथ 50 रन बनाये. निसांका ने दूसरे विकेट के लिये मिशारा के साथ 52 गेंद में 95 रन की साझेदारी की. वह मेहदी हसन की गेंद पर इस्लाम को कैच देकर लौटे. हसन ने कुसल परेरा को भी आउट किया. इससे पहले शमीम हुसैन (नाबाद 42) और जाकिर अली (नाबाद 41) की पारियों के दम पर बांग्लादेश ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए पांच विकेट पर 139 रन बनाये.

5 विकेट पर 54 रन था बांग्लादेश का स्कोर

एक समय बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 54 रन था. इसके बाद शमीम और जाकिर ने छठे विकेट के लिये 86 रन की नाबाद साझेदारी की. श्रीलंका ने शुरुआती दो विकेट उस समय ले लिये जब स्कोर बोर्ड पर एक भी रन नहीं टंगा था. इसके बाद से बांग्लादेश की टीम लगातार दबाव में रही. नुवान तुषारा ने पहले ओवर में तंजीद हसन तमीम (0) को आउट किया जबकि दूसरे ओवर में दुष्मंता चामीरा ने परवेज इमोन (0) को पवेलियन भेजा. पांचवें ओवर में डीप स्क्वेयर लेग से कामिल मिशारा के सटीक थ्रो पर तौहीद ह्र्दय (आठ) रन आउट हो गए.

हसरंगा ने चटकाए दो महत्वपूर्ण विकेट

पावरप्ले के आखिरी ओवर में लिटन दास (28) ने दासुन शनाका को तीन चौके लगाये. श्रीलंका के लिये लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 25 रन देकर दो विकेट लिये. उन्होंने मेहदी हसन (नौ) को पहले पगबाधा आउट किया. जाकिर दसवें ओवर में बाल बाल बचे जब एक गुगली पर वह चकमा खा गए और गेंद ऑफ स्टम्प पर जा लगी. लाल बत्ती जरूर जल गई लेकिन गिल्लियां नहीं गिरने से वह बच गए. हसरंगा ने इसके एक गेंद बाद दास को 28 के स्कोर पर विकेट के पीछे लपकवाया. गेंद को स्वीप करने के प्रयास में वह विकेटकीपर कुसल मेंडिस को कैच दे बैठे. इसके बाद शमीम और जाकिर ने सूझबूझ के साथ खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

ये भी पढ़े…

Asia Cup: हाई सिक्योरिटी के बीच होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, गड़बड़ी फैलाने वालों को कड़ी सजा, जुर्माना और जेल

IND vs PAK: शुभमन गिल के वर्कलोड की नहीं है कोई चिंता, बल्ले से लगातार गर्दा उड़ा रहा ये बल्लेबाज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel