[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket रातों-रात 200 से अधिक पोस्ट डिलीट, IPL 2026 से पंजाब किंग्स के बाहर होते ही अर्शदीप सिंह ने क्यों किया ऐसा?

रातों-रात 200 से अधिक पोस्ट डिलीट, IPL 2026 से पंजाब किंग्स के बाहर होते ही अर्शदीप सिंह ने क्यों किया ऐसा?

0
रातों-रात 200 से अधिक पोस्ट डिलीट, IPL 2026 से पंजाब किंग्स के बाहर होते ही अर्शदीप सिंह ने क्यों किया ऐसा?
अर्शदीप सिंह का इंस्टाग्राम (फोटो-सोशल मीडिया)

Arshdeep Singh: भारतीय टीम और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चर्चा में बने हुए हैं. अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 200 से अधिक पोस्ट और रील्स को हटा दिया है. अब अर्शदीप की प्रोफाइल पर सिर्फ 44 सिर्फ ही बचे हैं. इसमें से ज्यादातर पोस्ट विज्ञापन और पेड पार्टनरशिप से जुड़ी हुई है.

इसके साथ ही अर्शदीप ने विराट कोहली के साथ बनाया हुआ रील भी डिलीट कर दिया. चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली के साथ एक रील बनाया था. जिसे 160 मिलियन लोगों ने देखा था. रातों-रात वो भी कंटेट हटा दिया गया. अब ज्यादातर बचे हुए पोस्ट परिवार, निजी उपलब्धि, विज्ञापन और कुछ चुने हुए सहयोगात्मक कंटेंट के बारे में हैं.

पंजाब किंग्स से जुड़े सभी पोस्ट भी अर्शदीप ने हटाया

वहीं अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स से जुड़े सभी पोस्ट को भी अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया. जिसके बाद सभी को ऐसा लग रहा है कि पंजाब किंग्स और अर्शदीप को लेकर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि, अर्शदीप ने जो ताजा पोस्ट शेयर किया है, वह पंजाब किंग्स टीम की एक फोटो की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि सब्र, शुकर…पंजाब.

जिसके बाद कई तरह की अफवाह भी तेज हो गई है. ऐसा लग रहा है कि अर्शदीप खुद को रीब्रांड करने की कोशिश कर रहे हैं या हाल में हुए विवादों से भी खुद को दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में अर्शदीप का प्रदर्शन औसतन रहा.

IPL 2026 में औसतन रहा अर्शदीप का प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 में 14 मैचों में महज 14 विकेट लेने में ही कामयाब हो सके. इस दौरान अर्शदीप रन पर लगाम लगाने की कोशिश में भी नाकाम रहे और कई मौकों पर खराब फॉर्म से जूझते नजर आए. अंत में पंजाब किंग्स को आखिरी 7 मुकाबले में से 6 में हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना सकी.

आईपीएल के दौरान भी रहे विवादों में

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज पर हाल के समय में तब भी सवाल उठे थे, जब मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ पंजाब किंग्स के मैच से पहले एमआई के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर एक कथित नस्लीय कमेंट ऑनलाइन काफी वायरल हो गया था. इस कमेंट की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई, जिसमें पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने जवाबदेही और घटना की औपचारिक समीक्षा की मांग की थी. इसके साथ ही, अर्शदीप के हाल के एक व्लॉग ने भी बहस छेड़ दी, जब दर्शकों ने दावा किया कि इसमें युजवेंद्र चहल बैकग्राउंड में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL Final की राह कैसे होती है तय? समझिए क्वालीफायर और एलिमिनेटर का पूरा खेल

Previous article कुर्माहाट को अतिक्रमण मुक्त कराने ग्रामीणों ने सीओ से लगायी गुहार
Next article Siwan News : दरौंदा में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा-बाइक टक्कर में एक की मौत
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel