[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket एलेक्स हेल्स ने 24 घंटे में तोड़ दिया पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खतरे में पड़ा गेल का T20 का ताज

एलेक्स हेल्स ने 24 घंटे में तोड़ दिया पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खतरे में पड़ा गेल का T20 का ताज

0
एलेक्स हेल्स ने 24 घंटे में तोड़ दिया पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खतरे में पड़ा गेल का T20 का ताज
टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने एलेक्स हेल्स. फोटो- सोशल मीडिया.

Alex Hales completes 14,000 Runs in T20s: टी20 क्रिकेट में कैरिबियाई बल्लेबाजों का जलवा है. इस फॉर्मेट में कीरोन पोलार्ड एक चमकते सितारे की तरह हैं. लेकिन अब उनके पीछे इंग्लैंड के दिग्गज ओपनर एलेक्स हेल्स हाथ धोकर पीछे पड़े हैं. उन्होंंने पोलार्ड (Kieron Pollard) को पीछे करते हुए एक दिन में ही उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया. हेल्स ने टी-20 क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. हेल्स इस फॉर्मेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल और कायरन पोलार्ड ही इस आंकड़े तक पहुंच सके थे. इस उपलब्धि के बाद हेल्स अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. 

फिलहाल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. कैरिबियाई ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड अब इस सूची में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. पोलार्ड ने भी एक दिन पहले ही इस फॉर्मेट में अपने 14,000 रन पूरे किए थे. टी-20 क्रिकेट के टॉप स्कोरर्स की बात करें तो क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अपने करियर के 463 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स हैं, जिन्होंने 509 मुकाबलों में 14,024 रन बना डाले हैं. तीसरे स्थान पर पोलार्ड हैं, जिनके नाम 713 मैचों में 14,012 रन दर्ज हैं. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और पाकिस्तान के शोएब मलिक क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर हैं. 

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब हेल्स

आने वाले वक्त में हेल्स और पोलार्ड दोनों के पास यह मौका होगा कि वे क्रिस गेल के रिकॉर्ड को चुनौती दें. फिलहाल एलेक्स हेल्स अब क्रिस गेल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं. गेल के 14,562 रन के आंकड़े को पार करने के लिए हेल्स को केवल 539 रन और बनाने होंगे. अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. वहीं पोलार्ड भी कैरिबियन प्रीमियर लीग में जलवा बिखेर रहे हैं. ऐसे में उनके पास भी इस रिकॉर्ड को पाने का करीबी मौका है.

CPL 2025 में धमाल मचा रहे हैं एलेक्स हेल्स

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) के 17वें मुकाबले में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने शानदार प्रदर्शन किया. त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मात्र 43 गेंदों में 74 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस पारी के दौरान हेल्स के बल्ले से 3 चौके और 7 लंबे छक्के निकले, उनका स्ट्राइक रेट 172.09 का रहा. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें, तो गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए थे. टीम की ओर से शे होप ने 29 गेंदों पर 39 रनों का योगदान दिया. क्विंटन सैम्पसन ने 25 और ड्वेन प्रिटोरियस ने 21 रन बनाए. हेल्स के अलावा कॉलिन मुनरो ने भी 30 गेंदों में 52 रन ठोककर टीम की जीत आसान कर दी. इन दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक पारियों के दम पर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 164 रनों का लक्ष्य सिर्फ 17.2 ओवर में 6 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया. गेंदबाजी की बात करें तो ट्रिनबागो की ओर से अकील हुसैन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच बहिष्कार करो और फिर ये करो, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI को दी सलाह

झारखंड के इस खिलाड़ी ने बराबर किया विश्व रिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधर इंडियन भी इस कीर्तिमान को तरसे

बाबर आजम बने ऑलराउंडर, पहले शोएब अख्तर को कूटा, फिर यूनिस खान की गिल्लियां उड़ा दीं

Previous article Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि वालों को मनोरंजक स्थल पर घूमने का अवसर मिलेगा, यहां पढ़ें 1 से 7 सितंबर 2025 साप्ताहिक राशिफल
Next article शी जिनपिंग से खास अंदाज में मिले पीएम मोदी, कहा– सीमा पर तनातनी खत्म
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel