[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket चैंपियन बनने के बाद अजीत अगरकर की मांग, 2027 तक बढ़ाना चाहते हैं कॉन्ट्रैक्ट

चैंपियन बनने के बाद अजीत अगरकर की मांग, 2027 तक बढ़ाना चाहते हैं कॉन्ट्रैक्ट

0
चैंपियन बनने के बाद अजीत अगरकर की मांग, 2027 तक बढ़ाना चाहते हैं कॉन्ट्रैक्ट
अजीत अगरकर, Pic- Social Media/X

Ajit Agarkar on Contract Extension: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया है. भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इस जीत के बाद टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर चर्चा में आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से अपना कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बढ़ाने की मांग की है. उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2026 आईपीएल की शुरुआत तक ही है.

2027 वर्ल्ड कप तक पद पर रहना चाहते हैं सिलेक्टर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अगरकर ने बीसीसीआई के सामने अपना समय बढ़ाने की मांग रखी है. बोर्ड के अधिकारियों ने इस विषय पर बातचीत की है लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. साल 2023 में अगरकर ने चीफ सिलेक्टर का पद संभाला था. तब से टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. टीम ने उनके कार्यकाल में तीन आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं. इनमें टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और हाल ही में जीता गया टी20 वर्ल्ड कप 2026 शामिल है. इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया रनर-अप भी रही थी.

गंभीर ने दिया अगरकर को जीत का पूरा श्रेय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर की जमकर तारीफ की. गंभीर ने कहा कि वह यह ट्रॉफी अगरकर को समर्पित करना चाहते हैं. कोच ने माना कि चीफ सिलेक्टर ने बहुत ईमानदारी से अपना काम किया है. कई बार उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम की सफलता के लिए कड़े फैसले लेने से परहेज नहीं किया.

सूर्यकुमार को कप्तान बनाने का सही कदम

अगरकर के समय में टीम में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने एक शानदार कैच पकड़ा था जिसने मैच का रुख बदल दिया था. इसके बाद अगरकर ने सूर्यकुमार को टी20 टीम का नया कप्तान बना दिया. उन्होंने अपने इस निर्णय पर साफ कहा था कि टीम को एक ऐसे कप्तान की जरूरत है जो सारे मैच खेले और सूर्या पूरी तरह से इसके हकदार हैं.

कार्यकाल के दौरान मिली कुछ बड़ी हार भी

चीफ सिलेक्टर के तौर पर अगरकर का सफर हमेशा आसान नहीं रहा है. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी. इस हार के कारण भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो गया था. इसके साथ ही इसी दौरान क्रिकेट फैंस को विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का रिटायरमेंट भी देखना पड़ा.

ये भी पढ़ें-

CSK की बेस्ट 12 टीम से धोनी का नाम गायब, इरफान पठान के फैसले ने किया हैरान

रियान पराग ही क्यों बने राजस्थान के कप्तान? कोच संगकारा ने बताई इसके पीछे की वजह

कम ही लोगों ने दिखा होगा अर्जुन का यह रूप, देखें कैसे गेंद को उड़ा रहे युवा ऑलराउंडर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel