[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket ‘पहली बार उड़ती चप्पल नहीं आई’, युवराज सिंह की तारीफ पर अभिषेक शर्मा का चुटीला रिस्पांस

‘पहली बार उड़ती चप्पल नहीं आई’, युवराज सिंह की तारीफ पर अभिषेक शर्मा का चुटीला रिस्पांस

0
‘पहली बार उड़ती चप्पल नहीं आई’, युवराज सिंह की तारीफ पर अभिषेक शर्मा का चुटीला रिस्पांस
Abhishek Sharma and Yuvraj Singh

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 135 रन की पारी के बाद युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के विशेष ट्वीट से बहुत खुशी हुई. उन्होंने मजाक में कहा कि वह अपने मेंटर का मैसेज देखकर खुश हैं, खासकर क्योंकि इस बार मैसेज के अंत में डांट या चप्पल मारने की धमकी नहीं थी. अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भारत के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने विस्फोटक शतक जड़ा और 2 विकेट भी लिए. उनकी पारी की सबसे खास बात यह थी कि वह अंत तक टिके रहे और टीम के लिए बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया.

अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और उनके मेंटर युवराज सिंह भी इस पर बेहद खुश नजर आए. इस युवा सलामी बल्लेबाज ने अपनी 54 गेंदों की पारी में 13 छक्के और 7 चौके लगाए, जिससे भारत ने 150 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. विश्व कप विजेता युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अभिषेक की तारीफ करते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया खेला अभिषेक! यही वो जगह है जहां मैं तुम्हें देखना चाहता था. तुम पर गर्व है.”

युवराज ने मुझे उड़ता चप्पल नहीं भेजा

मैच के बाद अभिषेक ने कहा कि वह युवराज सिंह के इस मैसेज को देखकर बेहद खुश हैं, क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ जब उनके मेंटर ने कोई ट्वीट किया और उसमें ‘फ्लाइंग चप्पल’ (चप्पल उड़ता हुआ इमोजी) जैसी धमकी नहीं दी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह पहली बार है जब युवराज ने ऐसा ट्वीट किया है, जिसमें ‘मैं चप्पल भेज रहा हूं’ जैसी कोई बात नहीं लिखी. आखिरकार, वह मुझ पर गर्व महसूस कर रहे हैं. इसलिए, मैं बहुत खुश हूं.” 

ICC में क्यों बढ़ रहा है पक्षपात और भ्रष्टाचार? कन्कशन विवाद पर इंग्लैंड के दिग्गज का बड़ा आरोप

तुम भारत के लिए मैच जिताओगे

अभिषेक ने खुलासा किया कि उनके मेंटर युवराज सिंह हमेशा उन्हें सपोर्ट करते थे और उनमें विश्वास जताते थे. उन्होंने कहा, “तीन साल पहले, जब मैंने उनके साथ काम करना शुरू किया, तब उन्होंने मुझसे कहा था कि एक खिलाड़ी के रूप में शंकाएं आना स्वाभाविक है. लेकिन उन्होंने हमेशा मुझे भरोसा दिलाया कि एक दिन मैं वहां पहुंचूंगा और बेहतरीन प्रदर्शन करूंगा. उन्होंने मुझसे कहा था, ‘तुम भारत के लिए मैच जीतोगे.” 

भारतीय ओपनर ने यह भी कहा कि युवराज हमेशा उन्हें लंबी अवधि के लिए तैयार करने की बात कहते थे. “मुझे याद है कि COVID के दौरान हमारे ट्रेनिंग कैंप में, युवराज बार-बार कहते थे, ‘छोटे लक्ष्य मत सोचो. मैं तुम्हें लंबी रेस के लिए तैयार कर रहा हूं.’ अब जब सब कुछ एक साथ आ रहा है, तो मैं बहुत खुश हूं,” अभिषेक ने कहा को इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला.

अभिषेक शर्मा के तूफान में मुकेश अंबानी का फैन मोमेंट, तालियां बजाकर किया स्वागत, देखें Video

हार के बाद निराश डी गुकेश, आसमान ही ताकता रह गया चैंपियन, प्रज्ञानंदा ने विश्व विजेता को मात देकर चौंकाया, Video

Previous article जया एकादशी 2025 इस दिन, जानिए पारणा समय और व्रत का महत्व
Next article Fateh Box Office Collection: सोनू सूद की फिल्म सुपरहिट की जगह बनी ‘स्लीपर हिट’! जानें अबतक का कलेक्शन
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel