[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket फाइनल में खूब गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला, 18 गेंद पर फिफ्टी जड़ चौंकाया

फाइनल में खूब गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला, 18 गेंद पर फिफ्टी जड़ चौंकाया

0
फाइनल में खूब गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला, 18 गेंद पर फिफ्टी जड़ चौंकाया
अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद पर जड़ा पचासा

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा की फॉर्म और प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह को लेकर काफी आलोचना हुई. खासकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में उनका खराब फॉर्म किसी को जम नहीं रहा था. नंबर 1 टी20 बल्लेबाज की 7 पारियों में मात्र 89 रन सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर जैसे विशेषज्ञों को रास नहीं आए, जिन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर को सीधे शब्दों में संदेश दिया – उन्हें टीम से बाहर कर दो. हालांकि, गंभीर और टीम ने अभिषेक पर भरोसा बनाए रखा और 2024 टी20 विश्व कप में विराट कोहली की तरह, उन्होंने अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए सबसे बड़े मंच का चुनाव किया.

न्यूजीलैंड की एक गलती और अभिषेक का तूफान

न्यूजीलैंड ने प्लेइंग इलेवन में कोल मैककॉन्ची जैसे विशेषज्ञ ऑफ-स्पिन गेंदबाज को न चुनकर बड़ी गलती की, जिस तरह की गेंदबाजी के खिलाफ अभिषेक को पूरे विश्व कप टूर्नामेंट में संघर्ष करना पड़ा था. यह तब साफ दिखा जब पार्ट टाइम ऑफ-स्पिनर ग्लेन फिलिप्स को बाएं हाथ के बल्लेबाज के सामने उतारा गया और उन्होंने सतर्कता से बल्लेबाजी की. लेकिन जैसे-जैसे न्यूजीलैंड की गेंदबाजी रणनीति कमजोर पड़ती गई, भारत ने इसका फायदा उठाते हुए विस्फोटक शुरुआत की और इस पारी के केंद्र में अभिषेक शर्मा थे.

18 गेंद पर बना डाले 50 रन

सलामी बल्लेबाज अभिषेक सिंह ने छह चौके और तीन छक्के लगाकर 18 गेंदों में 50 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है और टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है. उन्होंने न सिर्फ जैकब बेथेल और फिन एलन के 19 गेंदों में बनाए गए अर्धशतकों को पीछे छोड़ा, जो दोनों इस विश्व कप के सेमीफाइनल में बने थे, बल्कि अभिषेक ने अपने गुरु युवराज सिंह को भी अपने इस तूफानी अर्धशतक से खुश कर दिया. भारत के दिग्गज युवराज सिंह ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.

ये भी पढ़ें…

फाइनल में कैमरे पर एक बार भी क्यों नहीं दिखे एमएस धोनी, स्टेडियम में थे मौजूद

‘पनौती’ अंपायर रिचर्ड केटलबोरो कैसे हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से बाहर?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel