[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket पहले टेस्ट में भारत की गलतियां, इन 5 कारणों से डूबी टीम इंडिया की नैया और मिली हार

पहले टेस्ट में भारत की गलतियां, इन 5 कारणों से डूबी टीम इंडिया की नैया और मिली हार

0
पहले टेस्ट में भारत की गलतियां, इन 5 कारणों से डूबी टीम इंडिया की नैया और मिली हार
5 Reason India Lost IND vs ENG 1st Test at Leeds.

5 Reason India Lost IND vs ENG 1st Test at Leeds: शुभमन गिल की टेस्ट कप्तानी की शुरुआत जितनी शानदार रही, अंत उतना ही दिल तोड़ने वाला साबित हुआ. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली इनिंग में तीन शतकों की बदौलत 471 रन बनाए और ऐसा लगा कि भारत ने मैच पर नियंत्रण बना लिया था. लेकिन चार दिन बाद, इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य 5 विकेट शेष रहते हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. अधिकांश समय तक हावी रहने के बावजूद भारत ने कई मौके गंवाए, और इंग्लैंड ने मिलते ही उन्हें भुनाकर जीत छीन ली. भारत शायद कुछ अलग रणनीति आजमा सकता था, लेकिन पहले टेस्ट में कप्तानी कर रहे युवा शुभमन गिल के लिए यह सब तेजी से बदलता हुआ अनुभव था. इंग्लैंड लगातार हमलावर रहा, भारत चूका और आखिरी दिन की एक झपकी में जीत की ओर बढ़ती तस्वीर हार की धूल में बदल गई. आइये जानते हैं वे पांच बड़े कारण जिनकी वजह से भारत ने पहला टेस्ट मैच गंवाया. 

कैच जीतते हैं मैच पर अगर 10 छोड़ दो तो?

ये विडंबना है कि कहा जाता है ‘कैच जीतते हैं मैच’, लेकिन एक-दो छोड़े गए कैचों से मैच नहीं हारते. पर शायद हारते हैं, अगर आप करीब 10 कैच छोड़ दें. हेडिंग्ले को कठिन फील्डिंग ग्राउंड माना जाता है और दोनों टीमों से कैच छूटे, लेकिन भारत की मिसफील्डिंग का असर ज्यादा पड़ा. यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में मिलाकर कम से कम चार कैच गिराए, ओली पोप, बेन डकेट और हैरी ब्रूक के. इनमें से पोप ने ड्रॉप होने के बाद 46, ब्रूक ने 16, और डकेट ने दोनों पारियों में क्रमशः 51 और 52 रन जोड़े.

इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में बैकवर्ड पॉइंट पर कैच छोड़ा, ऋषभ पंत ने ब्रूक का कैच गंवाया और साई सुदर्शन से भी एक मौका छूटा. वहीं ब्रूक पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह का नो बॉल उनके लिए जीवनदान बन गई. जब मैच इतने नजदीक गया, तो अगर इन मौकों में से आधे भी लपक लिए जाते, परिणाम शायद अलग होता.

शतक तो लगे, पर फिनिशिंग नहीं हुई

हेडिंग्ले में भारत के चार बल्लेबाजों ने मिलकर पांच शतक जमाए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड. लेकिन यही टीम टेस्ट इतिहास की पहली ऐसी बन गई जिसने इतने शतकों के बावजूद हार झेली. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147), दूसरी पारी में केएल राहुल (137), ऋषभ पंत ( पहली इनिंग में 134 और दूसरी इनिंग में 118). लेकिन भारत का लोअर ऑर्डर दोनों ही पारियों में ढह गया. पहली पारी में 41 रन पर 7 विकेट गंवाए, तो दूसरी पारी में 35 रन पर पांच विकेट ढह गए. 

दो बार निचले क्रम की बड़ी नाकामी

भारत पहली पारी में 430/3 से 471 ऑल आउट और दूसरी में 333/4 से 364 ऑल आउट हो गया. दोनों बार शतकवीरों के आउट होते ही निचले क्रम ने पूरी तरह हथियार डाल दिए. भारत के नंबर 8 से 11 तक के बल्लेबाजों ने पहली पारी में 1, 0, 3, 1 और दूसरी में 4, 0, 0, 0 रन बनाए कुल मिलाकर केवल 9 रन. इसके विपरीत इंग्लैंड के अंतिम चार बल्लेबाजों ने अकेले पहली पारी में 72 रन जोड़ दिए.

चयन और रणनीति पर उठे सवाल

भारत ने शार्दुल ठाकुर को चौथे सीमर के रूप में चुना ताकि बल्लेबाजी में गहराई मिले. लेकिन उनका गेंद से इस्तेमाल सवालों के घेरे में रहा. पहली पारी में उन्हें 40वें ओवर में गेंद दी गई और उन्होंने 6 ओवर में 6+ की इकॉनमी से रन दिए. दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट लेकर थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन कुल मिलाकर ऐसा लगा मानो भारत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हो. अगर उनका गेंद से इतना सीमित उपयोग ही होना था, तो बेहतर बल्लेबाज नितीश रेड्डी या विकेट टेकर स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाना ज़्यादा तर्कसंगत होता. इसके साथ ही करुण नायर और साई सुदर्शन की बल्लेबाजी ने भी भारत को नुकसान पहुंचाया. नायर के 0 और 20 के स्कोर और सुदर्शन के 0 और 30 के स्कोर बहुत ज्यादा काम नहीं आए. 

गेंदबाजी में धार की कमी

जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारत के अन्य गेंदबाज असरदार नहीं दिखे. सिराज ने दूसरी पारी में बेहतर गेंदबाजी की लेकिन विकेट नहीं ले पाए. प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए और दोनों पारियों में 6 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाए. शार्दुल ठाकुर का योगदान भी ना गेंद से असरदार रहा, ना बल्ले से. दूसरी पारी में तो बुमराह भी सफल नहीं रहे. 

‘बैजबॉल’ भी एक बड़ा कारण हो जाता है

अपनी सभी गलतियों और चूकों के बावजूद भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया था. इससे बड़ा स्कोर भारत ने इतिहास में सिर्फ एक बार डिफेंड नहीं किया था वो भी तीन साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ ही. बारिश की संभावना, पांचवें दिन की पिच और 4 रन प्रति ओवर का रनरेट ऐसा लगा भारत के पास मैच जीतने का मौका है. लेकिन इंग्लैंड की बैजबॉल शैली के सामने सब बौना पड़ गया. बेन डकेट ने रफ पर खड़े होकर रिवर्स स्वीप में शतक लगाया, क्रॉली और जो रूट ने अर्धशतक बनाए और अंत में जेमी स्मिथ ने फिनिशिंग टच दिया. इंग्लैंड की रणनीति ही यही है कि मैच को अंतिम दिन तक खींचा जाए और तेजी से रन बनाकर जीत दर्ज की जाए.

148 साल में पहली बार, गिल की कप्तानी में इंडिया को मिली ऐसी शर्मनाक हार

भारतीय टीम की तुलना डॉबरमैन कुत्ते से, दिनेश कार्तिक ने ‘सोशल पोस्ट’ के बहाने दबाई ‘पूंछ’

कहां हुई चूक, किसने की सबसे ज्यादा गलती? कप्तानी के पहले मैच में हार के बाद शुभमन गिल ने गिनाए कारण

Previous article बिहार में नई AC बस खरीदने पर मिलेगी 20 लाख की सब्सिडी, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला
Next article 14 लाख लोगों के लिए घर, 8.5 लाख के लिए रोजगार… यमुना एक्सप्रेसवे पर बसेगा सपनों का शहर
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel