[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Christian Nørgaard ने लिया संन्यास, डेनमार्क के वर्ल्ड कप में नहीं पहुंचने के बाद किया ऐलान

Christian Nørgaard ने लिया संन्यास, डेनमार्क के वर्ल्ड कप में नहीं पहुंचने के बाद किया ऐलान

0
Christian Nørgaard ने लिया संन्यास, डेनमार्क के वर्ल्ड कप में नहीं पहुंचने के बाद किया ऐलान
क्रिश्चियन नॉरगार्ड (फोटो-सोशल मीडिया)

Christian Nørgaard:क्रिश्चियन नॉरगार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. डेनमार्क के स्टार खिलाड़ी क्रिश्चियन नॉरगार्ड ने फीफा वर्ल्ड 2026 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद यह फैसला लिया. 32 वर्षीय मिडफील्डर क्रिश्चियन नॉरगार्ड ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी.

डेनमार्क की जर्सी पहनकर खेलना सबसे खास पल था

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी. वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद नॉरगार्ड ने कहा कि नेशनल टीम को छोड़ना आसान फैसला नहीं था. उन्होंने लिखा कि डेनमार्क की जर्सी पहनकर भरे हुए स्टेडियम में खेलना उनके करियर के सबसे खास पलों में से रहा है.

ब्रायन रीमर से बहुत आत्मविश्वास मिला

वहीं उन्होंने टीम के मैनेजर ब्रायन रीमर को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मुझे रीमर से बहुत आत्मविश्वास मिला. नॉरगार्ड ने बताया कि 2025 में पुर्तगाल के खिलाफ मिली जीत उनके करियर के सबसे यादगार पलों में शामिल रही.

नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को मिलना चाहिए मौका

उन्होंने कहा कि परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की इच्छा और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की सोच भी उनके इस फैसले की बड़ी वजह है. नॉरगार्ड का मानना है कि अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलना चाहिए.

अब सिर्फ क्लब फुटबॉल खेलते दिखेंगे नॉरगार्ड

डेनमार्क के लिए 41 मैच खेलने वाले नॉरगार्ड ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच चेक गणराज्य के खिलाफ खेला था. अब वह अपना पूरा ध्यान क्लब फुटबॉल पर लगाएंगे, जहां वह आर्सेनल के लिए खेलते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल…’, मास्टरशेफ बनकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाई रोटियां; VIDEO

Previous article Darbhanga Mandi Bhav: दरभंगा में आलू ₹5 और प्याज ₹18 किलो से शुरू, देखें सब्जियों की पूरी लिस्ट
Next article माता-पिता की ये 5 आदतें बच्चों को बनाती हैं समझदार और जिम्मेदार, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel