[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports ‘मैं आगे खेलना चाहता था…’, रिटायरमेंट पर छलका बेन स्टोक्स का दर्द

‘मैं आगे खेलना चाहता था…’, रिटायरमेंट पर छलका बेन स्टोक्स का दर्द

0
‘मैं आगे खेलना चाहता था…’, रिटायरमेंट पर छलका बेन स्टोक्स का दर्द
आउट होने के बाद पवेलियन जाते बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Ben Stokes Emotional Statement: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले को लेकर खुलासा किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान अपने रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले स्टोक्स ने कहा कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया और खुद को इसे टालने के लिए मनाने की भी कोशिश की थी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद माइकल आथर्टन से बातचीत में स्टोक्स ने कहा, “यह फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया. मैंने उन लोगों से बात की जिन पर मुझे भरोसा है. पूरे सप्ताह मैं खुद को यही यकीन दिलाता रहा कि मैं आगे खेलना चाहता हूं, लेकिन आखिरकार मुझे स्वीकार करना पड़ा कि ऐसा होना नहीं था.”

अपने उपलब्धियों पर क्या बोले स्टोक्स?

35 वर्षीय स्टोक्स ने कहा कि उन्हें अपने करियर में हासिल की गई उपलब्धियों पर गर्व है. हालांकि क्रिकेट को अलविदा कहना भावुक करने वाला पल है, लेकिन कुछ जिम्मेदारियों से मुक्त होने का सुकून भी है. उन्होंने कहा, “मैंने जो कुछ हासिल किया है उससे बहुत खुश हूं. यह दुखद है कि अब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलूंगा, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनकी चिंता अब नहीं करनी पड़ेगी. भावनाएं बहुत हैं, लेकिन मुझे अपने करियर पर गर्व है.”

तीसरे टेस्ट के दौरान स्टोक्स ने लिया संन्यास

स्टोक्स ने माना कि टेस्ट मैच के दौरान संन्यास की घोषणा करना थोड़ा असामान्य था. उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने टीम के कुछ करीबी लोगों को और फिर अगले दिन पूरी टीम को अपने फैसले की जानकारी दी. स्टोक्स ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरे आखिरी मैच को लेकर थोड़ा विवाद होना शायद मेरे करियर के हिसाब से फिट बैठता है. एक साधारण चीज थोड़ी मुश्किल बन गई, लेकिन मैदान पर बिताया हर पल मैंने पूरी तरह से एन्जॉय किया.”

महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मिला मौका

अपने करियर को याद करते हुए स्टोक्स ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इंग्लैंड के कुछ महानतम खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिला. उन्होंने जो रूट, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और एलिस्टर कुक जैसे दिग्गजों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ बिताए पल हमेशा यादगार रहेंगे. स्टोक्स ने कहा कि विरोधी टीमों के कई महान खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अनुभव भी उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है. स्टोक्स ने कहा कि यह सफर शानदार रहा है और मैं इसे हमेशा खूबसूरत यादों के साथ संजोकर रखूंगा.”

यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स के आखिरी मैच में इंग्लैंड की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज

Previous article बांका में घायल छात्र आनंद की आठ दिन बाद मौत, फूटा जनाक्रोश, जाम, आगजनी व पथराव
Next article रेलवे में JE CBT 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel