[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन पूरी तरह टूटे, रोते हुए मांगी प्राइवेसी

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन पूरी तरह टूटे, रोते हुए मांगी प्राइवेसी

0
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन पूरी तरह टूटे, रोते हुए मांगी प्राइवेसी
नईम हसन (फोटो सोशल मीडिया)

NAYEEM HASAN : क्रिकेट जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक खबर सामने आ रही है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार टेस्ट ऑफ-स्पिनर नईम हसन को कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा अगवा किया गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खेल जगत सन्न है. पुलिस कस्टडी से रिहा होने के बाद नईम हसन मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं और उन्होंने मीडिया के सामने रोते हुए प्राइवेसी और अकेले रहने की मांग की है.

रात के अंधेरे में हुई खौफनाक वारदात

यह घटना शुक्रवार देर रात नईम हसन के घर चटोग्राम में हुई. वह ढाका प्रीमियर लीग का मैच खेलकर घर लौटे ही थे कि कुछ पुलिसवालों ने उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया और उनके साथ मारपीट की. जब यह खबर फैली, तो उनके घर के बाहर मीडिया वाले जमा हो गए. रविवार को जब नईम सबके सामने आए, तो वह बहुत डरे हुए थे और कांप रहे थे.

मुझे थोड़ा स्पेस चाहिए

अपने चटोग्राम वाले घर पर पत्रकारों से बात करते हुए नईम हसन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए. उन्होंने कहा, मुझे कुछ समय के लिए अकेले छोड़ दीजिए, मैं बहुत थका हुआ हूँ और मुझे सोना है. क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने बताया कि जब उन्होंने नईम से फोन पर बात की, तो वह एक वाक्य भी पूरा नहीं बोल पा रहे थे और लगातार रोए जा रहे थे.

मदद के लिए आगे आया बी सी बी

नईम हसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेशी टीम में चुना गया है. लेकिन इस घटना ने उन्हें शारीरिक से ज्यादा मानसिक चोट पहुंचाई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने क्रिकेटर की मानसिक काउंसलिंग और रिकवरी के लिए अपनी मेडिकल टीम के एक अधिकारी को चटोग्राम भेजा है, क्योंकि इस तरह के हादसों का खिलाड़ी के दिमाग पर गहरा और लंबा असर पड़ता है.

तमीम इकबाल ने दिया भरोसा

इस मामले के टूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया है. खुलशी पुलिस स्टेशन के एक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से वहां से हटाकर पुलिस लाइन मे भेज दिया गया है. वहीं, बी सी बी अध्यक्ष तमीम इकबाल ने क्रिकेटर्स एसोसिएशन को पूरा भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और नईम हसन को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़े : ऋचा घोष की लौटी वो पुरानी लय, कोच अमोल मजूमदार ने की जम के तारीफ RICHA GHOSH


ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel