[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports पैर हो गए थे लॉक, फिर भी कूपर कोनोली ने जीता दिया मैच

पैर हो गए थे लॉक, फिर भी कूपर कोनोली ने जीता दिया मैच

0
पैर हो गए थे लॉक, फिर भी कूपर कोनोली ने जीता दिया मैच
कूपर कोनोली (फोटो सोशल मीडिया)

AUS vs BAN ODI : ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में एक ऐसी चमत्कारी पारी खेली है, जिसे लोग सालों तक याद रखेंगे. ढाका की भयंकर गर्मी और उमस के बीच, कोनोली ने पैर और शरीर के दर्द (क्रैम्प्स) से जूझते हुए अपने करियर का पहला और सबसे यादगार शतक जड़ा. इस जांबाज पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 1 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया.

गर्मी से टूट रहा था शरीर, पर डटे रहे कोनोली

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 274 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था. जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कूपर कोनोली मसीहा बन गए. उन्होंने 133 गेंदों में 149 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. पारी के आखिरी ओवर्स में कोनोली का शरीर भीषण गर्मी के कारण पूरी तरह लॉक हो चुका था. मैच के बाद उन्होंने कहा, आखिर में हिलना भी मुश्किल था. मुझे लग रहा था कि मेरा पूरा शरीर शॉक में चला गया है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर बहुत अच्छा लगा.

आखिरी ओवर्स मे 5 रन पर गिर गए 4 विकेट

एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 विकेट पर 266 रन बनाकर आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही थी. लेकिन तभी बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने ऐसा कोहराम मचाया कि कंगारू टीम ने सिर्फ 5 रन के अंदर अपने 4 विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 271 पर 9 विकेट हो गया और सबकी सांसें अटक गईं. जीत के लिए जब 4 रनों की जरूरत थी, तब 49वें ओवर में कूपर कोनोली भी आउट हो गए. वह मैच फिनिश न कर पाने से निराश थे. आखिर में नंबर-11 बल्लेबाज एडम जंपा ने तस्कीन अहमद की गेंद पर चौका जड़कर ऑस्ट्रेलिया को 3 गेंद पहले एक रोमांचक जीत दिलाई.

टी20 सीरीज से पहले कैमरन ग्रीन हुए बाहर

इस वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच बुधवार से 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है. लेकिन इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लगातार आईपीएल और क्रिकेट खेलने के बाद आराम देने के लिए टी20 सीरीज से आराम दे दिया गया है और वह वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. चोटिल मिशेल मार्श के अब पूरी तरह फिट होकर टी20 सीरीज में कप्तानी संभालने की उम्मीद है. ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन की जगह किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है, क्योंकि निखिल चौधरी पहले से ही टीम का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़े : चोट के बाद नाथन लियोन की वापसी, बोले इतनी जल्दी हार नहीं मानूंगा NATHAN LYON

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel