[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports एशियन गेम्स 2026: महिला क्रिकेट की सभी 8 टीमें तय, थाईलैंड-मलेशिया और चीन ने किया क्वालिफाई

एशियन गेम्स 2026: महिला क्रिकेट की सभी 8 टीमें तय, थाईलैंड-मलेशिया और चीन ने किया क्वालिफाई

0
एशियन गेम्स 2026: महिला क्रिकेट की सभी 8 टीमें तय, थाईलैंड-मलेशिया और चीन ने किया क्वालिफाई
थाईलैण्ड बनाम पाकिस्तान (फोटो सोशल मीडिया )

Asian Games 2026: जापान के आइची प्रीफेक्चर और नागोया में सितंबर-अक्टूबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स के लिए महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की तस्वीर साफ हो गई है. क्वालिफायर टूर्नामेंट के फाइनलिस्ट थाईलैंड और मलेशिया के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाली चीन की टीम ने भी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

कुआलालंपुर में 26 से 31 मई तक खेले गए महिला क्रिकेट क्वालिफायर में थाईलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया. टीम ने अपने दोनों मुकाबलों में मलेशिया और हांगकांग को हराया. वहीं, मलेशिया ने हांगकांग को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

ग्रुप बी से नेपाल और चीन ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया. पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड ने चीन को 83 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. इस मुकाबले में चीन की पूरी टीम महज 53 रन पर सिमट गई थी. दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया ने नेपाल को दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

नेपाल का टूटा सपना

चूंकि फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को एशियन गेम्स का सीधा टिकट मिलना तय था, इसलिए तीसरे स्थान के मुकाबले पर सभी की नजरें थीं. बारिश से प्रभावित इस मैच में चीन ने नेपाल को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत पांच विकेट से हराकर एशियन गेम्स के लिए अंतिम क्वालिफिकेशन स्थान हासिल कर लिया.

थाईलैंड ने मलेशिया को हराया

इसके बाद खेले गए फाइनल में थाईलैंड ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को सिर्फ 54 रन पर समेट दिया और नौ विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. महिला क्रिकेट में थाईलैंड एसोसिएट देशों की सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जाता है. टीम 2020 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित महिला टी20 विश्व कप में भी हिस्सा ले चुकी है. वर्तमान ICC महिला टी20I रैंकिंग में थाईलैंड 12वें, मलेशिया 28वें और चीन 42वें स्थान पर है.

एशियन गेम्स में 8 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट स्पर्धा में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. मेजबान जापान के अलावा भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को क्षेत्र के फुल मेंबर होने के कारण सीधे प्रवेश मिला है. इनके साथ थाईलैंड, मलेशिया और चीन की टीमें भी टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी.

वहीं, पुरुष क्रिकेट क्वालिफायर अभी जारी है. पुरुष वर्ग में मेजबान जापान के अलावा भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं. शेष चार स्थानों के लिए नेपाल, चीन, मलेशिया, कतर, बहरीन, हांगकांग, ओमान और सिंगापुर के बीच मुकाबला चल रहा है.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6… कुशल भुर्तेल ने की युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी, 300 के स्ट्राइक रेट से जड़े 129 रन

Previous article हाजीपुर: फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चस्पा किया इश्तिहार
Next article धीरज साहू का इंटक अध्यक्ष बनना श्रमिकों की बड़ी जीत : रामाधार पाठक
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel