[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी सौंपने की मांग की, ACC चीफ मोहसिन को दी चेतावनी

Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी सौंपने की मांग की, ACC चीफ मोहसिन को दी चेतावनी

0
Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी सौंपने की मांग की, ACC चीफ मोहसिन को दी चेतावनी
एशिया कप ट्रॉफी

Asia Cup Trophy Controversy: बीसीसीआई सचिव दवजीत सैकिया ने एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी को आधिकारिक मेल कर ट्रॉफी की मांग की है. उन्होंने अपने कहा- विजेता टीम को जल्द से जल्द ट्रॉफी सौंपी जाए. बीसीसीआई ने साफ शब्दों में कहा कि अगर नकवी ट्रॉफी नहीं सौंपते हैं, तो इस मुद्दे को आईसीसी में उठाया जाएगा. उन्होंने कहा, इस मामले में लगातार कदम बढ़ाया जा रहा है.

एशिया कप ट्रॉफी एसीसी कार्यालय में, नकवी ने दिया शख्त निर्देश

एशिया कप ट्रॉफी को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के दुबई स्थित मुख्यालय में बंद कर दिया गया है. साथ ही एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी ने निर्देश दिया है कि उनकी मंजूरी के बिना इसे स्थानांतरित या भारत को नहीं सौंपा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि केवल वही व्यक्तिगत रूप से ट्रॉफी भारतीय टीम या बीसीसीआई को सौंपेंगे.

ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली के लिए आसान नहीं होगा, ऑस्ट्रेलिया में फेल होने के बाद आर अश्विन की भविष्यवाणी

एसीसी अध्यक्ष पद से हटाए जा सकते हैं नकवी

बीसीसीआई ने ट्रॉफी लेकर चले जाने के उनके कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताई और अगले महीने आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने का संकल्प लिया. अटकलें लगाई जा रही हैं कि नकवी की निंदा करने और उन्हें आईसीसी के निदेशक पद से हटाने के लिए कड़ा कदम उठाया जा सकता है.

क्या है मामला?

भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नकवी इसे अपने साथ ले गए थे और तभी से यह ट्रॉफी एसीसी कार्यालय में है. भारत ने 28 सितंबर को दुबई में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था. एशिया कप भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के साए में खेला गया. भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए.

एसीसी के अलावा पीसीबी के अध्यक्ष भी हैं नकवी

मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और अपने देश के गृह मंत्री भी हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है.

Previous article Realme GT8 Pro लॉन्च: स्वैपेबल कैमरा आइलैंड, 200MP जूम लेंस और Snapdragon Elite Gen 5 के साथ धमाका
Next article उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel