[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports 2036 ओलंपिक: अहमदाबाद और गांधीनगर में हो सकते हैं 80 प्रतिशत खेल, भव्य आयोजन का मास्टर प्लान हुआ पेश

2036 ओलंपिक: अहमदाबाद और गांधीनगर में हो सकते हैं 80 प्रतिशत खेल, भव्य आयोजन का मास्टर प्लान हुआ पेश

0
2036 ओलंपिक: अहमदाबाद और गांधीनगर में हो सकते हैं 80 प्रतिशत खेल, भव्य आयोजन का मास्टर प्लान हुआ पेश
India Olympics Games 2036. Gems/X

Olympics 2036: भारत में खेलों को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने के उद्देश्य से 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए काफी समय से पहल कर रहे हैं. भारत लंबे समय से ओलंपिक आयोजन का सपना देख रहा है और इसे साकार करने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं बनाई जा रही हैं. हाल ही में गांधीनगर में आयोजित ओलंपिक तैयारी समीक्षा बैठक में एक प्रारंभिक मास्टर प्लान प्रस्तुत किया गया, जिसमें अहमदाबाद और गांधीनगर को इस भव्य आयोजन के मुख्य केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

अहमदाबाद-गांधीनगर बनेगा ओलंपिक का मुख्य केंद्र

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद और गांधीनगर 2036 ओलंपिक खेलों के अधिकांश आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में गांधीनगर में आयोजित ओलंपिक तैयारी समीक्षा बैठक में प्राइमरी मास्टर प्लान पेश किया गया, इसके अनुसार, इन जुड़वां शहरों में 80% खेलों का आयोजन किया जाएगा, जबकि शेष 20% आयोजन चार अन्य राज्यों में होंगे. इस मास्टर प्लान को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया गया है. अहमदाबाद के मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव के पास ओलंपिक गांव स्थापित किया जाएगा, जो प्रमुख खेल आयोजनों का केंद्र होगा. आयोजन स्थल को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि वे खेलों के बाद भी उपयोगी बने रहें और भारतीय खेलों के विकास में योगदान दें.

खेल आयोजन स्थलों का विस्तृत मास्टर प्लान

अहमदाबाद और गांधीनगर को 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए मुख्य आयोजन स्थलों के रूप में चुना गया है, जहां ओलंपिक विलेज भट क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा. इस ओलंपिक विलेज के 20 किलोमीटर के दायरे में कई महत्वपूर्ण खेल स्थलों का निर्माण और विकास किया जाएगा, जहां विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा. इस योजना के तहत, अहमदाबाद और गांधीनगर में 14 स्थानों पर 30 से अधिक खेलों को आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जिससे यह क्षेत्र ओलंपिक खेलों का प्रमुख केंद्र बनेगा.

ओलंपिक गांव के 20 किलोमीटर के दायरे में खेलों का आयोजन होगा. सूत्रों के अनुसार, पेथापुर, कराई पुलिस अकादमी, गिफ्ट सिटी और मणिपुर-गोधावी (दक्षिण-पश्चिम अहमदाबाद स्पोर्ट्स एरिना) में कई खेलों की मेजबानी के लिए नए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा. ये स्थान अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होंगे और ओलंपिक स्तर के आयोजन सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे. Olympics in India.

विभिन्न खेलों के आयोजन स्थल

इस योजना के अंतर्गत, पेथापुर क्षेत्र में साइकलिंग बीएमएक्स रेसिंग, साइकलिंग रोड और साइकलिंग ट्रैक की व्यवस्था की जाएगी. वहीं, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर में हॉकी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात एरिना में बास्केटबॉल और हैंडबॉल खेले जाएंगे, जबकि आईआईटी गांधीनगर और अरन्या उद्यान में इक्वेस्ट्रियन जंपिंग और मॉडर्न पेंटाथलॉन जैसे खेल होंगे. गुजरात पुलिस अकादमी में एथलेटिक्स, मैराथन, तैराकी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, रग्बी, शूटिंग और ट्रायथलॉन जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे. इसी तरह, गिफ्ट सिटी में एथलेटिक्स मैराथन, रेस वॉक और बीच वॉलीबॉल की व्यवस्था होगी.

नरनपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, रिदमिक जिम्नास्टिक्स और वाटर पोलो के मुकाबले होंगे, जबकि साउथ-वेस्ट अहमदाबाद स्पोर्ट्स एरिना में तीरंदाजी, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कुश्ती, फेंसिंग, जूडो और स्केटबोर्डिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा. ईकेए एरिना को फुटबॉल मैचों के लिए चुना गया है. वहीं, एसवीपी स्पोर्ट्स एन्क्लेव में तैराकी, बास्केटबॉल, क्रिकेट, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैम्पोलिन, ड्राइविंग, टेनिस और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे. इसके अलावा, केंसविले गोल्फ क्लब में गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा.

अन्य राज्यों में भी होंगे गेम्स

मास्टर प्लान के अनुसार, ओलंपिक के कुछ आयोजन अन्य राज्यों में भी होंगे. जैसे, गोवा में सर्फिंग और नौकायन, भोपाल (मध्य प्रदेश) में कैनोइंग स्लैलम, उत्तराखंड में साइकिलिंग माउंटेन बाइक, पुणे में रोइंग और कैनोइंग फ्लैटवाटर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा, क्रिकेट और फुटबॉल के मुकाबले मुंबई, महाराष्ट्र में होंगे. इन खेलों की मेजबानी के लिए मौजूदा खेल सुविधाओं का ही उपयोग किया जाएगा, जिससे नए निर्माण की आवश्यकता कम होगी और संसाधनों का कुशल उपयोग हो सकेगा.

ओलंपिक आयोजन से देश को मिलने वाले लाभ

आयोजन स्थलों का चयन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. इससे खेलों के लिए उपयुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा. ओलंपिक गांव और खेल परिसरों को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि वे भविष्य में भारतीय एथलीटों के लिए एक स्थायी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य कर सकें. 2036 ओलंपिक का आयोजन भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने का अवसर प्रदान करेगा. इससे न केवल देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

हार्दिक पांड्या पर फिर गिरी गाज, आईपीएल 2025 में लगा लाखों का जुर्माना, GT vs MI मैच में इस गलती की मिली सजा

सूर्यकुमार के सिर पर लगी गेंद, मैदान पर ही गिरे, पत्नी देविशा हुईं परेशान, वायरल हुआ रिएक्शन

साइना नेहवाल जैसी प्रतिभा अब निकलेगी झारखंड से! रांची में खुला बैडमिंटन अकादमी

Previous article Numerology: मूलांक 8 के लिए किस अंक वाले बनते हैं बेस्ट जीवनसाथी?
Next article Ghibli Art Animation Founder Net Worth: Ghibli एनिमेशन की जादुई दुनिया, कहां से आया और कौन है इसका असली मालिक?
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel