[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion योगिनी एकादशी कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

योगिनी एकादशी कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

0
योगिनी एकादशी कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय
भगवान विष्णु

Yogini Ekadashi 2026: हर साल आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का पावन पर्व मनाया जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है तथा उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है.

Yogini Ekadashi
योगिनी एकादशी कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय 4

योगिनी एकादशी 2026 की तारीख और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ और समापन इस प्रकार होगा:

  • व्रत की तिथि: 10 जुलाई 2026, शुक्रवार
  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 10 जुलाई 2026, सुबह 08:10 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 11 जुलाई 2026, सुबह 05:22 बजे

व्रत पारण का समय

  • व्रत पारण की तिथि: 11 जुलाई 2026 (शनिवार)
  • पारण का शुभ समय: सुबह 07:03 बजे से सुबह 09:10 बजे तक

11 जुलाई को सुबह 07:02 बजे तक हरिवासर रहेगा. शास्त्रों के अनुसार, हरिवासर के दौरान व्रत का पारण नहीं करना चाहिए. इसलिए हरिवासर समाप्त होने के बाद ही व्रत का पारण करना शुभ माना जाता है.

पूजा की विधि

Bhagwan Vishnu Ji
योगिनी एकादशी कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय 5

योगिनी एकादशी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. यदि संभव हो तो इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें. इसके बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें. अब पूजा स्थल पर बैठकर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.

उनके समक्ष दीपक जलाएं और चंदन का तिलक लगाएं. फिर भगवान विष्णु को अक्षत, पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें. इसके बाद फल एवं मिठाइयों का भोग लगाएं. पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. इसके पश्चात योगिनी एकादशी व्रत कथा और विष्णु चालीसा का पाठ करें. अंत में भगवान विष्णु की आरती कर श्रद्धापूर्वक पूजा का समापन करें.

यह भी पढ़ें: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास? यहां जानें तिथि, धार्मिक महत्व और नियम  – Prabhat Khabar

Previous article शराब पीकर हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Next article गिरिडीह में SIR के पहले दिन बीएलओ से मारपीट, नगर थाना में शिकायत दर्ज 
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel