[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Year Ender 2025: किन राशियों पर शुरू हुई शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, और किन्हें मिली राहत?

Year Ender 2025: किन राशियों पर शुरू हुई शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, और किन्हें मिली राहत?

0
Year Ender 2025: किन राशियों पर शुरू हुई शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, और किन्हें मिली राहत?
साल 2025 में कौन सी राशियां आईं शनि की पकड़ में और कौन हुई मुक्त

Year Ender 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2025 शनि परिवर्तन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहा. इस वर्ष 29 मार्च 2025 को शनि ने कुंभ से मीन राशि में प्रवेश किया और इसी बदलाव ने सभी राशियों के जीवन में बड़े प्रभाव डाले. करीब ढाई साल बाद हुए इस गोचर ने कुछ जातकों पर साढ़ेसाती और ढैय्या की शुरुआत की, जबकि कुछ लोग लंबे समय बाद शनि के प्रभाव से मुक्त भी हुए.

2025 में इन राशियों पर शुरू हुई शनि की साढ़ेसाती

शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि पर साढ़ेसाती की शुरुआत हो गई. लंबे इंतज़ार के बाद मकर राशि के जातकों को 2025 में साढ़ेसाती से मुक्ति मिली.
इस वर्ष मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हुआ, जबकि कुंभ राशि अंतिम चरण में प्रवेश कर गई. इस तरह शनि के बदलते कदमों ने इन तीनों राशियों के जीवन में नए बदलावों का दौर शुरू कर दिया.

2025 में किन राशियों पर रही शनि की ढैय्या

शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही सिंह और धनु राशि शनि की ढैय्या के प्रभाव में आ गईं. वहीं, लंबे समय से चली आ रही कर्क और वृश्चिक राशि की ढैय्या 2025 में खत्म हो गई, जिससे इन जातकों ने राहत की सांस ली.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: कब हुए 2025 में सूर्य और चंद्र ग्रहण? जानें भारत में नजर आया या नहीं

किसे कब मिली साढ़ेसाती से मुक्ति?

साल 2025 ने तीन प्रमुख राशियों के लिए मिलेजुले परिणाम दिए.

  • मकर राशि – 29 मार्च 2025 को साढ़ेसाती समाप्त हुई.
  • कुंभ राशि – इस वर्ष अंतिम चरण में पहुंची, जबकि राहत 2028 में मिलेगी.
  • मीन राशि – दूसरा चरण शुरू हुआ, इनकी मुक्ति 2030 के बाद ही संभव है.

कुल मिलाकर 2025 शनि प्रभाव के लिहाज से यादगार रहा. इस वर्ष जहां कुछ राशियों ने नए संघर्षों की शुरुआत देखी, वहीं कई लोगों ने लंबे समय से चली बोझिल अवधि से छुटकारा पाया. शनि का यह गोचर 2025 के सबसे चर्चित ज्योतिषीय घटनाओं में से एक बन गया.

Previous article Parenting Tips: बच्चों की जिद से अब न हों परेशान, इन टिप्स की मदद से चुटकियों में मनवाएं अपनी बात
Next article Hoodies For Women: इस ठंड अपने लुक को बनाएं ट्रेंडी, देखें पहनने के लिए बेस्ट हुडीज आइडियाज
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel