[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion 11 माला का नियम छूट जाए तो क्या करें? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया समाधान

11 माला का नियम छूट जाए तो क्या करें? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया समाधान

0
11 माला का नियम छूट जाए तो क्या करें? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया समाधान
प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj: हिंदू धर्म में माला जाप का विशेष महत्व है. यह मन को भगवान से जोड़ने का एक असरदार तरीका माना जाता है. इसे ‘आध्यात्मिक अभ्यास’ या ‘धार्मिक अनुशासन’ भी कहा जाता है. माला जाप में भगवान का नाम या मंत्र बार-बार लिया जाता है, ताकि मन शांत और एकाग्र हो सके. इसमें 108 मनकों वाली माला का इस्तेमाल किया जाता है, जहां हर मनके पर एक बार नाम लिया जाता है. मुख्य रूप से 11, 21, 51 और 108 माला जाप किए जाते हैं. माना जाता है कि नाम जाप कभी बीच में नहीं छोड़ना चाहिए और संकल्प के बाद इसे हर दिन नियमित रूप से करना चाहिए.

प्रेमानंद जी महाराज से एक संत ने पूछा कि अगर कोई व्यक्ति 11 माला जाप करता हो और किसी दिन उसका नाम जाप छूट जाए, तो क्या यह अशुभ होगा.

महाराज जी का जवाब

महाराज जी ने कहा कि यह अशुभ नहीं है और इसे पाप नहीं माना जाता. लेकिन हां, यदि जाप छूट जाए तो कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है.

जाप छूटने पर क्या करें?

  • ऐसे स्थिति में व्यक्ति को दोबारा नाम जाप शुरू करना चाहिए.
  • प्रत्येक दिन माला जाप की संख्या बढ़ा देनी चाहिए, ताकि जितनी माला जाप नहीं हो पाई थी वह पूरी हो सके.
  • ऐसे में व्यक्ति को 11 माला की जगह 12 माला शुरू कर दें. 11 दिनों में 22 माला जाप पूरी हो जाएगी.
  • इसके बाद फिर से 11 माला जाप करें.
  • जितना दिन जाप छूटा है, उसके हिसाब से दुबारा जब जाप शुरू करें तो संख्या बढ़ा दें, ताकि बचा हुआ नाम जाप पूरा हो सके.

स्वस्थ और बीमार लोगों के लिए नियम

माला जाप की संख्या बढ़ाने का नियम केवल स्वस्थ लोगों पर लागू होता है. बीमार या अस्वस्थ व्यक्ति को केवल स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए. व्यक्ति जब स्वस्थ हो जाए, तब वह फिर से 11 माला से जाप शुरू कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: नौकरी चली जाए तो किससे मदद मांगें? जानें प्रेमानंद जी महाराज का जवाब।

Previous article रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, घर और कार लोन की EMI में फिलहाल बदलाव नहीं
Next article ट्रंप और ईरान के बीच शांति समझौता, एशियाई बाजारों में आई रिकॉर्ड तेजी
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel