[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Kharmas 2025: खरमास में शादी की खरीदारी करना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता हैं शास्त्र

Kharmas 2025: खरमास में शादी की खरीदारी करना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता हैं शास्त्र

0
Kharmas 2025: खरमास में शादी की खरीदारी करना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता हैं शास्त्र
Wedding Shopping In kharamas Subh Or Asubh

Kharmas 2025: सनातन धर्म में खरमास को अशुभ समय माना गया है. खरमास के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे—शादी, मुंडन, नामकरण और गृहप्रवेश सहित अन्य मंगल कार्य करना वर्जित होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय सूर्य देव अन्य दिनों की तुलना में कमजोर होते हैं. चूँकि सूर्य की स्थिति सभी ग्रहों को प्रभावित करती है, इसलिए सलाह दी जाती है कि इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य न किया जाए. माना जाता है कि इससे शुभ कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.ऐसे में यदि शादी में कम समय बचा है और आप खरमास के दौरान ही शादी की खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि क्या इस समय खरीदारी करना उचित है या नहीं.

खरमास के समय शादी की खरीदारी करनी चाहिए या नहीं?

खरमास के समय शादी करना अशुभ माना जाता है. लेकिन इस दौरान शादी की खरीदारी की जा सकती है. शास्त्रों में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि इस समय शादी से जुड़ी वस्तुएँ खरीदना वर्जित है. हालांकि, यदि आप खरमास की अवधि में शादी की खरीदारी कर रहे हैं, तो कुछ सावधानियाँ बरतना ज़रूरी है, ताकि इसका विवाह पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े.

खरमास के समय शादी की खरीदारी करते समय क्या-क्या सावधानियां रखें?

  • खरमास के दौरान यदि आप शादी की खरीदारी कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि खरीदी गई वस्तुओं का उपयोग न करें. इन्हें खरमास समाप्त होने के बाद ही इस्तेमाल करें.
  • यदि आप इस अवधि में कपड़े या गहने खरीद रहे हैं, तो कोशिश करें कि इन्हें पहनें नहीं.
  • खरीदी हुई वस्तुओं को साफ-सुथरी जगह पर रखें, जहाँ उनका संपर्क पुराने या गंदे सामान से न हो.
  • इस समय मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और शादी का जोड़ा खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है.इन वस्तुओं को छोड़कर आप अन्य सभी सामान की खरीदारी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kharmas 2025: खरमास में शादी कर ली तो क्या होगा? जानिए इस समय विवाह क्यों होता है वर्जित

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article क्रेडिट स्कोर तेजी से बढ़ाना है? ये 5 कदम 6 महीने में बदल देंगे पूरा रिकॉर्ड
Next article Tesla ने उतारा सस्ता Model 3, मस्क ने BYD को टक्कर देने के लिए चली बड़ी चाल
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel