[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vinayak Chaturthi 2024: आज मनाई जा रही है विनायक चतुर्थी, इस मंत्र से करें गणपति को प्रसन्न

Vinayak Chaturthi 2024: आज मनाई जा रही है विनायक चतुर्थी, इस मंत्र से करें गणपति को प्रसन्न

0
Vinayak Chaturthi 2024: आज मनाई जा रही है विनायक चतुर्थी, इस मंत्र से करें गणपति को प्रसन्न
Vinayak Chaturthi 2024

Vinayak Chaturthi 2024:  विनायक चतुर्थी इस वर्ष 5 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी. यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है, जिसमें भगवान गणेश की विशेष आराधना की जाती है. गणेश जी को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है, जो भक्तों की सभी कठिनाइयों को दूर कर सुख, शांति और ज्ञान का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. विनायक चतुर्थी को नई शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन अनेक लोग गणेश पूजा के माध्यम से नए कार्यों की शुरुआत करते हैं. आइए यहां जानें किस विधि से विनायक चतुर्थी की पूजा करें और कैसे गणपति को प्रसन्न कर सकते हैं.

Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी के अवसर पर करें गणेश जी की आरती का पाठ

विनायक चतुर्थी मनाने का शुभ समय

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 4 नवंबर को रात 11 बजकर 24 मिनट पर प्रारंभ होगी. यह तिथि 5 नवंबर को रात 12 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, विनायक चतुर्थी का व्रत 5 नवंबर, मंगलवार को रखा जाएगा. जो भक्त 5 नवंबर को विनायक चतुर्थी का व्रत करेंगे, उन्हें पूजा के लिए 2 घंटे 11 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा. उस दिन विनायक चतुर्थी की पूजा का उचित समय सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में गणपति बप्पा की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए.

विनायक चतुर्थी पूजा की विधि

इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर देवी-देवताओं का ध्यान करें. स्नान के पश्चात घर और मंदिर की स्वच्छता का ध्यान रखें. सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें. चौकी पर स्वच्छ वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें. गणेश जी को फूल, धूप और अन्य सामग्री अर्पित करें. घी का दीप जलाकर आरती करें. इसके बाद मंत्रों और गणेश चालीसा का पाठ करें. गणेश जी से सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि के लिए प्रार्थना करें. उन्हें फल, मोदक और मिठाई का भोग अर्पित करें. अंत में प्रसाद का वितरण करें.

गणेश जी की पूजा इस मंत्र के माध्यम से करें

विनायक चतुर्थी के अवसर पर मंत्रों का उच्चारण और गणेश चालीसा का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस कारण, विनायक चतुर्थी पर गणेश मंत्र का जाप करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

गणेश मंत्र:

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

Previous article महाराष्ट्र में शरद पवार की आखिरी लड़ाई, पढ़ें वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला का खास आलेख
Next article Bihar Weather: बिहार में छठ तक कैसा रहेगा मौसम? क्या 8 नवंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानें ताजा अपडेट
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel