[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न, लगाएं इन चीजों का भोग

विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न, लगाएं इन चीजों का भोग

0
विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न, लगाएं इन चीजों का भोग
विजया एकादशी पर लगाएं इन चीजों का भोग

Vijaya Ekadashi 2026 Bhog: पंचांग कैलेंडर के अनुसार फरवरी महीने में पड़ने वाली पहली एकादशी 13 फरवरी यानी कल है. विजया एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित पवित्र व्रत है. इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से जीवन में सफलता और विजय प्राप्त होती है. मान्यता है कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत के साथ सही भोग अर्पित करना भी जरूरी है. आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना गया है.

फल का भोग

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को ताजे फल अर्पित करें. केला, सेब, अनार और मौसमी फल चढ़ाना शुभ माना जाता है. फल शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक हैं.

पंचामृत

दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से बना पंचामृत भगवान को अर्पित करें. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

माखन-मिश्री

भगवान विष्णु को माखन और मिश्री बहुत प्रिय मानी जाती है. इसे भोग के रूप में चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

पीले व्यंजन

भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है. इस दिन केसर युक्त खीर, बेसन के लड्डू या हल्दी से बने सात्विक व्यंजन चढ़ा सकते हैं. ध्यान रखें कि भोजन पूरी तरह सात्विक हो और उसमें लहसुन-प्याज का प्रयोग न हो.

तुलसी दल

विष्णु पूजा में तुलसी का विशेष महत्व है. बिना तुलसी के भगवान विष्णु का भोग अधूरा माना जाता है. भोग में तुलसी का पत्ता जरूर रखें.

पूजा के समय ध्यान रखें

भोग लगाने से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें. पूजा स्थान को स्वच्छ रखें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. श्रद्धा और सच्चे मन से की गई पूजा ही सबसे महत्वपूर्ण होती है. मान्यता है कि विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग लगाने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सफलता का मार्ग खुलता है.

Previous article GST का पैसा भी चाहिए और कर वसूली पर केंद्र को दोष भी देना है, निर्मला सीतारमण ने कसा ममता बनर्जी पर तंज
Next article कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को ऐसे दी धमकी! सामने आया वीडियो
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel