[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vat Purnima Vrat 2025 को लेकर ना हों कंफ्यूज, 10 या 11 जून 2025 जानें क्या है सही तारीख

Vat Purnima Vrat 2025 को लेकर ना हों कंफ्यूज, 10 या 11 जून 2025 जानें क्या है सही तारीख

0
Vat Purnima Vrat 2025 को लेकर ना हों कंफ्यूज, 10 या 11 जून 2025 जानें क्या है सही तारीख
Vat Purnima Vrat 2025 Actual Date

Vat Purnima Vrat 2025 Actual Date: हर महीने की पूर्णिमा का व्रत श्रद्धा और भक्ति भाव से रखा जाता है. माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और खुशहाली आती है. इस दिन स्नान और दान का भी विशेष महत्व होता है. ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा कहा जाता है, जिसे वट पूर्णिमा व्रत या ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं कि वट पूर्णिमा व्रत या ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है.

कब है वट पूर्णिमा व्रत

इस वर्ष 2025 में वट पूर्णिमा व्रत 10 जून को मनाया जाएगा, और इसकी तिथि 11 जून दोपहर 1:13 बजे तक रहेगी. व्रत और पूजा की शुरुआत 10 जून की सुबह 11:30 बजे से मानी जाती है, जो इस दिन को अत्यंत शुभ बनाती है. हालांकि, जो महिलाएं उदया तिथि को मानती हैं, वे 10 जून को ही व्रत रखना अधिक उचित समझेंगी.

व्रत के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त

  • वट पूजा मुहूर्त: सुबह 8:52 से दोपहर 2:05 तक
  • स्नान और दान का समय: सुबह 4:02 से 4:42 तक
  • चंद्रोदय: शाम 6:45 बजे

वट पूर्णिमा व्रत का महत्व

माना जाता है कि वट वृक्ष की पूजा और उसकी परिक्रमा करने से घर व परिवार में नकारात्मक ऊर्जा, बुरी शक्तियाँ और दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं. यह व्रत घर में धन-धान्य और आर्थिक समृद्धि लाने वाला होता है, जिससे परिवार की वित्तीय स्थिति मजबूत होती है. व्रत और पूजा-पाठ से मन शुद्ध होता है, आध्यात्मिक प्रगति होती है और आंतरिक शांति मिलती है. साथ ही यह आत्म-नियंत्रण और भक्ति भाव को भी बढ़ावा देता है.

    Previous article Matar Chaat Recipe: चाट का असली स्वाद अब घर पर, ज़रूर ट्राय करें रेसिपी!
    Next article Birsa Munda 125th Death Anniversary : झारखंड के इन 6 पवित्र स्थलों का है ‘धरती आबा’ से गहरा नाता
    Avatar Of Shaurya Punj
    शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
    ऐप पर पढें
    होम आप का शहर
    News Snap News Reel