[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion वट पूर्णिमा पर आज बन रहे हैं दो शुभ योग, इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा कई गुना पुण्य

वट पूर्णिमा पर आज बन रहे हैं दो शुभ योग, इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा कई गुना पुण्य

0
वट पूर्णिमा पर आज बन रहे हैं दो शुभ योग, इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा कई गुना पुण्य
वट पूर्णिमा शुभ संयोग

Vat Purnima 2026: हिंदू धर्म में वट पूर्णिमा का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है. इस वर्ष यह पर्व 29 जून को मनाया जा रहा है. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रखा जाने वाला यह व्रत पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए किया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं वट यानी बरगद के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करती हैं, उसकी परिक्रमा लगाती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण करती हैं.

जानें शुभ तिथि और पूजा का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि 29 जून को सुबह 3:06 बजे से शुरू होकर 30 जून को सुबह 5:26 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के आधार पर वट पूर्णिमा का व्रत 29 जून को ही रखा जाएगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:06 बजे से 4:46 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त में भी पूजा करना शुभ माना गया है.

आज बन रहे हैं दो शुभ संयोग

इस बार वट पूर्णिमा पर दो विशेष शुभ योग बन रहे हैं. पहला शुभ योग दोपहर 2:36 बजे तक रहेगा. इसके बाद ब्रह्म योग का आरंभ होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में भगवान की पूजा और व्रत करने से कई गुना अधिक पुण्य फल प्राप्त होता है.

क्या है वट पूर्णिमा का धार्मिक महत्व?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट वृक्ष में त्रिदेव का वास माना जाता है. इसलिए इसकी पूजा विशेष फलदायी मानी गई है. महिलाएं वृक्ष के चारों ओर सूत या कलावा बांधकर पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं. साथ ही सावित्री-सत्यवान की कथा सुनने और बरगद का पौधा लगाने का भी विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

Previous article मुंगेर सदर अस्पताल ओपीडी. आज फिजिशियन से लेकर महिला रोग विशेषज्ञ तक उपलब्ध, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा
Next article बौसी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से हो रही शराब सप्लाई का भंडाफोड़
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel