[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vastu Tips: घर में लगा है वॉटर फिल्टर? जान लें वास्तु के ये 3 जरूरी नियम, वरना घर में फैल सकती है अशांति

Vastu Tips: घर में लगा है वॉटर फिल्टर? जान लें वास्तु के ये 3 जरूरी नियम, वरना घर में फैल सकती है अशांति

0
Vastu Tips: घर में लगा है वॉटर फिल्टर? जान लें वास्तु के ये 3 जरूरी नियम, वरना घर में फैल सकती है अशांति
वॉटर फिल्टर वास्तु नियम

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र भारतीय प्राचीन ज्योतिषीय विद्या का एक महत्वपूर्ण भाग है. इसमें घर की दिशाओं से लेकर घर में रखी हर एक वस्तु तक का उल्लेख किया गया है, जो घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं. ये प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं. वास्तु शास्त्र में घर में किसी भी सामान को रखने से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है. कई लोगों को इन नियमों की सही जानकारी नहीं होती, जिस वजह से वे अनजाने में कई गलतियां कर बैठते हैं, जिसका घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आज हम इस आर्टिकल में वॉटर प्यूरीफायर से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियमों के बारे में बात करेंगे.

वॉटर प्यूरीफायर किस दिशा में लगाएं?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिजली से चलने वाले सभी उपकरणों को दक्षिण या उत्तर दिशा में रखना चाहिए. दक्षिण दिशा अग्नि तत्व की दिशा मानी जाती है, जबकि उत्तर दिशा जल तत्व की होती है. कहा जाता है कि सामान्यतः दक्षिण दिशा में जल तत्व से जुड़ी चीजें नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे घर में तनाव बढ़ता है. लेकिन वॉटर प्यूरीफायर बिजली से भी संबंधित होता है, इसलिए इसे दक्षिण दिशा में लगाया जा सकता है.
  • वहीं, उत्तर दिशा जल तत्व की दिशा होने के कारण इस दिशा में वॉटर प्यूरीफायर लगाना सबसे उत्तम और शुभ माना जाता है. इससे घर में शांति बनी रहती है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

वॉटर प्यूरीफायर किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए?

वास्तु के अनुसार, वॉटर प्यूरीफायर को कभी भी किचन की दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

वॉटर प्यूरीफायर से पानी पीते समय रखें इन बातों का ध्यान

कहा जाता है कि कभी भी फिल्टर से सीधे गिलास में पानी लेकर नहीं पीना चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता है. पानी का सेवन करने से पहले फिल्टर के पानी को किसी पात्र में निकालकर कुछ समय के लिए रख दें. जब पानी पूरी तरह स्थिर हो जाए, तब गिलास में डालकर पिएं. पानी की स्थिरता मानसिक स्थिरता पर सकारात्मक प्रभाव डालती है और मन को शांत करती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money Saving: सैलरी आते ही तुरंत खत्म हो जाता है पैसा, घर में नहीं टिकता धन? करें ये वास्तु उपाय मिलेगा लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article आपकी LPG सब्सिडी सच में आई या नहीं? 90% लोग नहीं जानते ये तरीका
Next article Latest Baby Boy Names 2026: नए साल में जन्में नन्ही जान के लिए लेटेस्ट नामों की लिस्ट
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel