[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion क्या फोन की तस्वीरें बदल सकती हैं आपकी किस्मत? जानें वास्तु शास्त्र क्या कहता है

क्या फोन की तस्वीरें बदल सकती हैं आपकी किस्मत? जानें वास्तु शास्त्र क्या कहता है

0
क्या फोन की तस्वीरें बदल सकती हैं आपकी किस्मत? जानें वास्तु शास्त्र क्या कहता है
मोबाइल वॉलपेपर और वास्तु शास्त्र का संबंध

Vastu Tips for Mobile Wallpaper:  आज के समय में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है. हम दिनभर कई बार अपने फोन की स्क्रीन और गैलरी देखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन तस्वीरों को हम बार-बार देखते हैं, उनका प्रभाव हमारे मन, विचारों और ऊर्जा पर पड़ता है. इसलिए मोबाइल की गैलरी और वॉलपेपर में सकारात्मक तस्वीरें रखने की सलाह दी जाती है, जबकि कुछ तस्वीरों से बचने की बात कही गई है.

इन तस्वीरों को फोन में रखने से बचें

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, मोबाइल में टूटी हुई वस्तुओं, खंडहर, सूखे पेड़, वीरान स्थान या डरावने दृश्यों की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए. माना जाता है कि ऐसी तस्वीरें मन में नकारात्मकता और निराशा का भाव बढ़ा सकती हैं.

इसके अलावा रोते हुए लोगों, हिंसा, लड़ाई-झगड़े, हथियारों या दुखद घटनाओं से जुड़ी तस्वीरें भी मानसिक तनाव और अशांति का कारण बन सकती हैं. यदि फोन में ऐसी पुरानी तस्वीरें हैं जो किसी बुरे अनुभव या तकलीफ की याद दिलाती हैं, तो उन्हें हटाना बेहतर माना जाता है.

फोन में कौन-सी तस्वीरें मानी जाती हैं शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोबाइल को सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बनाने के लिए उगते हुए सूरज, हरे-भरे पेड़-पौधे, खिलते फूल, बहती नदी, साफ आसमान और मुस्कुराते चेहरों की तस्वीरें गैलरी या वॉलपेपर पर रखी जा सकती हैं. माना जाता है कि ऐसे दृश्य मन को प्रसन्न रखते हैं और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं.

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इन मान्यताओं का आधार धार्मिक और पारंपरिक विश्वास हैं. सकारात्मक जीवनशैली, अच्छे विचार और संतुलित दिनचर्या भी मानसिक शांति और आत्मविश्वास बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Previous article सिर्फ गले में ओढ़ने के लिए नहीं, दुपट्टे को इन 6 तरीकों से करें स्टाइल, हर एथनिक लुक लगेगा पहले से ज्यादा खूबसूरत
Next article जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए झारखंड में फिर एक ‘हूल क्रांति’ की जरूरत, बोले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel