[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vastu Tips for Christmas: क्रिसमस के दिन गिफ्ट में गलती से भी न दें ये चीजें, रिश्तों में पड़ सकती है दरार

Vastu Tips for Christmas: क्रिसमस के दिन गिफ्ट में गलती से भी न दें ये चीजें, रिश्तों में पड़ सकती है दरार

0
Vastu Tips for Christmas: क्रिसमस के दिन गिफ्ट में गलती से भी न दें ये चीजें, रिश्तों में पड़ सकती है दरार
क्रिसमस गिफ्ट के लिए वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Christmas:  क्रिसमस ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. हर साल लोग इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन खास तौर पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं. क्रिसमस पर तोहफे देने की खास परंपरा है. लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देकर अपने प्रेम और अपनापन व्यक्त करते हैं, जिससे ये तोहफे और भी खास बन जाते हैं.

इस दिन कौन-सा गिफ्ट देना है, इसका चुनाव सोच-समझकर करना बेहद जरूरी होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिसमस के दिन कुछ चीजें गिफ्ट करने से नकारात्मकता फैल सकती है या रिश्तों में तनाव आ सकता है. इसलिए जरूरी है कि क्रिसमस से पहले जान लें कि इस दिन किन चीजों को तोहफे में नहीं देना चाहिए.

क्रिसमस के दिन ये गिफ्ट करना होता है अशुभ

परफ्यूम या इत्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिसमस के दिन परफ्यूम, इत्र या किसी भी तरह की सुगंधित चीज गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए. माना जाता है कि इससे रिश्तों में दूरी या टूटन आ सकती है. जिन चीजों की खुशबू कुछ समय बाद खत्म हो जाती है, उन्हें गिफ्ट करने से रिश्तों की मजबूती पर नकारात्मक असर पड़ता है.

कांच से बनी वस्तुएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी अपने रिश्तेदारों, प्रेमी-प्रेमिका या किसी भी जान-पहचान वाले को कांच से बनी चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए. कांच आसानी से टूटने वाला पदार्थ है और माना जाता है कि इससे रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

नुकीली और ज्वलनशील वस्तुएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को भी नुकीली या धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, औजार आदि गिफ्ट में नहीं देने चाहिए. इसके अलावा ज्वलनशील वस्तुएं देना भी वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है. इससे रिश्तों में नोकझोंक और मतभेद बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Christmas Tree Vastu Tips: घर में क्रिसमस ट्री लगाने से बदलता है भाग्य, जानें इसे रखने की सही दिशा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Vaibhav Suryavanshi in VHT: वैभव ने रचा इतिहास, छक्के-चौकों की बारिश के साथ जड़ दिया शतक
Next article India most ordered food : बिरयानी, बर्गर या पिज्जा… जानिए 2025 में भारतीयों ने सबसे ज्यादा कौनसा फूड किया ऑर्डर? 
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel