[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vastu Tips for Money Saving: सैलरी आते ही तुरंत खत्म हो जाता है पैसा, घर में नहीं टिकता धन? करें ये वास्तु उपाय मिलेगा लाभ

Vastu Tips for Money Saving: सैलरी आते ही तुरंत खत्म हो जाता है पैसा, घर में नहीं टिकता धन? करें ये वास्तु उपाय मिलेगा लाभ

0
Vastu Tips for Money Saving: सैलरी आते ही तुरंत खत्म हो जाता है पैसा, घर में नहीं टिकता धन? करें ये वास्तु उपाय मिलेगा लाभ
धन बचाने के वास्तु उपाय (एआई तस्वीर)

Vastu Tips for Money: आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि धन-संपत्ति बहुत चंचल स्वभाव की होती है. जितनी जल्दी यह आती है, उससे कई गुना जल्दी चली भी जाती है. धन को संजोकर रखना बेहद कठिन होता है. आपने अपने जीवन में भी महसूस किया होगा कि जैसे ही सैलरी आती है या व्यवसाय में मुनाफा होता है, वह कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाता है.

भले ही आपने कई दिनों तक मन में धन बचाने की योजना क्यों न बनाई हो, लेकिन महीने के अंत तक पैसा बच ही नहीं पाता. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा वास्तु दोष के कारण हो सकता है. घर और दफ्तर में रखी कुछ चीजें ऐसी हो सकती हैं, जो वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं. इसलिए जरूरी है कि धन की बचत के लिए आप वास्तु से जुड़ी कुछ सावधानियाँ बरतें और उपाय करें.

घर के नल से पानी टपकना

घर के नल से पानी टपकना वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि इससे धन की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है. खर्चे बढ़ते हैं और बचत करने में कठिनाई आती है. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके घर में कहीं भी नल से पानी न टपकता हो.

घर में धन रखने की दिशा

दिशा भी धन की ऊर्जा को प्रभावित करती है. कभी भी धन रखने की तिजोरी को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए, जहां उसका मुख दक्षिण दिशा की ओर खुलता हो. आप तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं, लेकिन उसका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए.

घर में लगाए जाने वाले पौधे

पौधे सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं. यह सकारात्मक ऊर्जा धन पर शुभ प्रभाव डालती है. इसलिए घर में पेड़-पौधे अवश्य लगाएं.

घर में सफाई का महत्व

कहा जाता है कि जहां गंदगी होती है, वहां माता लक्ष्मी का निवास नहीं होता. इसलिए जरूरी है कि आप अपने घर, दफ्तर और काम करने की जगह को हमेशा साफ-सुथरा रखें.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी न करें ये काम, घर पर न रखें ये सामान, वरना आ सकती है आर्थिक तंगी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article IPL Auction 2026: क्या किसी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ से ज्यादा रुपए नहीं मिलेंगे! जानें BCCI का नियम
Next article Paush Amavasya 2025 Exact Date: 19 या 20 दिसंबर, जानें कब है पौष अमावस्या
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel