[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vastu Tips for Main Door Direction: घर की एंट्री दिशा का मन, धन और रिश्तों पर पड़ता है असर, जानें कौन-सी दिशा है सही

Vastu Tips for Main Door Direction: घर की एंट्री दिशा का मन, धन और रिश्तों पर पड़ता है असर, जानें कौन-सी दिशा है सही

0
Vastu Tips for Main Door Direction: घर की एंट्री दिशा का मन, धन और रिश्तों पर पड़ता है असर, जानें कौन-सी दिशा है सही
Vastu Tips for Main Door Direction

Vastu Tips for Main Door Direction: घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से घर में ऊर्जा का प्रवाह तय होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार की दिशा हमारे मन, स्वास्थ्य, रिश्तों और करियर तक पर असर डालती है. कई बार हम अनजाने में ऐसी दिशा में दरवाजा बनवा लेते हैं, जो मानसिक तनाव, असफलता और पारिवारिक कलह का कारण बन जाता है. आइए जानते हैं किन दिशाओं से एंट्री अशुभ मानी जाती है और उनसे बचने के सरल उपाय क्या हैं.

दक्षिण-दक्षिण पश्चिम (SSW): सबसे नकारात्मक दिशा

यदि आपके घर का मुख्य द्वार SSW दिशा में है, तो यह जीवन में बार-बार रुकावट, असफलता, पारिवारिक झगड़े और मानसिक तनाव ला सकता है. इस दिशा से आत्मविश्वास कमजोर होता है और घर का माहौल अशांत हो जाता है.

Haryali Teej Vrat 2025: हरियाली तीज पर इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना व्रत हो जाएगा व्यर्थ

पूर्व-दक्षिण पूर्व (ESE): चिंता और अशांति की जड़

ESE दिशा से प्रवेश होने पर व्यक्ति को चिंता, अनिद्रा, गुस्सा और रिश्तों में कड़वाहट का सामना करना पड़ सकता है. यह दिशा मन को बेचैन करती है और आत्मविश्वास को कमजोर बनाती है.

पश्चिम-उत्तर पश्चिम (WNW): निर्णय क्षमता को करता है कमजोर

WNW (W6 पोजिशन) दिशा से घर में प्रवेश होने पर व्यक्ति भ्रमित रहने लगता है, निर्णय गलत होने लगते हैं और करियर में रुकावट आती है. यह दिशा सोचने की शक्ति को प्रभावित करती है.

इन दिशाओं के दोषों को कैसे करें दूर?

  • अगर आपका मुख्य द्वार ऊपर बताई गई किसी भी अशुभ दिशा में है, तो इन उपायों से आप नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं:
  • मुख्य द्वार के दोनों ओर ओम या स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं.
  • दरवाजे के पास पीतल के हाथी रखें, जिनकी सूंड ऊपर की ओर हो.
  • हर सुबह गंगाजल या गौमूत्र से दरवाजे का शुद्धिकरण करें.
  • तुलसी का पौधा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं.
  • मुख्य द्वार पर लाल रंग का पर्दा लगाएं ताकि नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश न कर सके.

सही दिशा से बनी एंट्री न केवल सकारात्मक ऊर्जा लाती है बल्कि जीवन को सुख-समृद्धि से भर देती है. लेकिन अगर घर पहले से बना हुआ है, तो डरने की जरूरत नहीं. वास्तु के छोटे-छोटे उपायों से भी जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

ज्योतिष और वास्तु से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें –
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

Previous article Bihar Crime: मोतिहारी में वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या, फसल काटने को लेकर हुआ था विवाद
Next article DDU Admission 2025: घर बैठे करें MBA, यूपी के इस विश्वविद्यालय ने शुरू किया डिस्टेंस लर्निंग कोर्स 
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel