[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vastu Tips: रसोई की 4 ये गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, घर में आ सकती है दरिद्रता

Vastu Tips: रसोई की 4 ये गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, घर में आ सकती है दरिद्रता

0
Vastu Tips: रसोई की 4 ये गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, घर में आ सकती है दरिद्रता
किचन वास्तु

Vastu Tips: रसोई किसी भी घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है. इंसानों की भूख मिटाने के साथ-साथ उन्हें ऊर्जा और ताकत देने वाले व्यंजन इसी कमरे में पकाए जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के इस हिस्से में माता अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में यदि यहां सही वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो माता का आशीर्वाद मिलता है और घर में धन व सुख-समृद्धि आती है. घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती. लेकिन वहीं यदि कुछ वास्तु नियमों का पालन न किया जाए या गलतियां की जाएं, तो घर में दिक्कतें और तंगी आ सकती है.

रसोई घर से जुड़ी वास्तु की ये गलतियां न करें

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में खाना बनाने के बाद उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए. लंबे समय तक किचन को गंदा रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिससे घर में दरिद्रता आने की संभावना रहती है.
  • रसोई घर में जूठे और गंदे बर्तन नहीं रखने चाहिए. माना जाता है कि इससे वास्तु दोष लगता है.
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रसोई घर में कभी भी बासी, खराब, सड़ा हुआ या जूठा खाना नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा नाराज होती हैं.
  • किचन में कभी भी टूटे हुए या खराब बर्तन नहीं रखने चाहिए. यह दुर्भाग्य को आकर्षित करता है.

रसोई घर में पालन करें वास्तु के ये नियम

  • रसोई घर को हमेशा स्वच्छ रखें. पानी में नमक डालकर रसोई घर की सफाई करें.
  • रसोई घर में केवल उपयोग की वस्तुएं ही रखें. अनावश्यक चीजें, जिनका इस्तेमाल नहीं होता, उन्हें हटा दें.
  • घर की रसोई हमेशा दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाएं. रसोई घर के लिए ये दिशाएं सबसे शुभ मानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Christmas: क्रिसमस के दिन गिफ्ट में गलती से भी न दें ये चीजें, रिश्तों में पड़ सकती है दरार

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Anupama Upcoming Twist: अपनी ही पोती को जेल भेजेगी अनुपमा? क्रिसमस पर राही- प्रेम की जिंदगी में आएगा तूफान
Next article Banana Kalakand Recipe: नए साल पर टेस्टी केला कलाकंद खाकर खुश होंगे मेहमान और करेंगे तारीफ
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel