[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vastu Tips for Artificial Jewellery: आर्टिफिशियल गहने पहनने वालों सावधान, छोटी-सी चूक ये कर सकती हैं जिंदगी बर्बाद

Vastu Tips for Artificial Jewellery: आर्टिफिशियल गहने पहनने वालों सावधान, छोटी-सी चूक ये कर सकती हैं जिंदगी बर्बाद

0
Vastu Tips for Artificial Jewellery: आर्टिफिशियल गहने पहनने वालों सावधान, छोटी-सी चूक ये कर सकती हैं जिंदगी बर्बाद
आर्टिफिशियल गहनों के वास्तु नियम

Vastu Tips for Artificial Jewellery: आज-कल के महंगाई के दौर में महिलाओं के बीच आर्टिफिशियल गहने पहनने का चलन काफी बढ़ गया है. ये गहने न केवल देखने में सुंदर और आकर्षक लगते हैं, बल्कि इनकी कीमत भी सोना-चांदी जैसी महंगी धातुओं से बने गहनों की तुलना में काफी कम होती है. इसी कारण लोग इन्हें खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं.

आर्टिफिशियल गहनों में आसानी से तरह-तरह के खूबसूरत डिजाइन मिल जाते हैं, जिन्हें पहनने के बाद महिलाओं की सुंदरता में चार-चांद लग जाते हैं. हालांकि, आर्टिफिशियल गहने पहनते समय कुछ वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी होता है, क्योंकि ये शरीर पर रहते हैं और आपके आसपास की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं.

आर्टिफिशियल गहनों से जुड़े वास्तु नियम और उपाय

महंगे आर्टिफिशियल गहने घर की किस दिशा में रखें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपने महंगे आर्टिफिशियल गहने खरीदे हैं और आप उन्हें लंबे समय तक पहनने की योजना बना रही हैं, तो ऐसे में उन्हें घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे गहने लंबे समय तक अच्छी अवस्था में रहते हैं और उन पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. यदि आप इन्हें अलमारी में रखती हैं, तो अलमारी को इस तरह रखें कि वह उत्तर दिशा में हो और उसका मुख पूर्व दिशा की ओर खुले.

रोजाना इस्तेमाल होने वाले गहनों को किस दिशा में रखें?

रोजाना इस्तेमाल होने वाले सस्ते आर्टिफिशियल गहने, जिन्हें आप कुछ-कुछ दिनों में बदलती रहती हैं चाहे वे कान की बालियां हों या गले में पहनने वाला लॉकेट, उन्हें उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना उचित माना जाता है.

गहनों को साफ रखें

मान्यता है कि शरीर पर पहनी जाने वाली हर वस्तु ऊर्जा को आकर्षित करती है. यह ऊर्जा दो प्रकार की हो सकती है. सकारात्मक और नकारात्मक. साफ और शुद्ध वस्तुएं सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जबकि गंदी और अशुद्ध चीजें नकारात्मकता को बढ़ाती हैं. इसलिए जरूरी है कि आप जो गहने पहनती हैं, वे साफ हों. आर्टिफिशियल गहनों को नियमित रूप से साफ करना चाहिए.

टूटे और खराब गहने न पहनें

यदि आर्टिफिशियल गहने टूट गए हों या खराब हो गए हों, तो उन्हें पहनने से बचें. माना जाता है कि टूटे और खराब गहने नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं. यदि संभव हो, तो उन्हें ठीक करवा कर ही पहनें. लेकिन अगर वे ठीक कराने की स्थिति में न हों, तो उन्हें धारण न करें.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money Saving: सैलरी आते ही तुरंत खत्म हो जाता है पैसा, घर में नहीं टिकता धन? करें ये वास्तु उपाय मिलेगा लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article HyperIsland और HyperAI के साथ Xiaomi 15 Ultra को मिला HyperOS 3 अपडेट, मिले मजेदार फीचर्स
Next article Anupama Maha Twists: रजनी की साजिश से फंसी अनुपमा, कोठारी हाउस में पराग और उसकी एक्स का सामना
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel