[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Vastu Tip for Kitchen: रोटी बन जाने के बाद चकला-बेलन न छोड़ें ऐसे, वरना घर में आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें इसे रखने का वास्तु नियम

Vastu Tip for Kitchen: रोटी बन जाने के बाद चकला-बेलन न छोड़ें ऐसे, वरना घर में आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें इसे रखने का वास्तु नियम

0
Vastu Tip for Kitchen: रोटी बन जाने के बाद चकला-बेलन न छोड़ें ऐसे, वरना घर में आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें इसे रखने का  वास्तु नियम
Chakla Belan Vastu Rule (AI Image)

Vastu Tip for Kitchen: वास्तु शास्त्र में चकला-बेलन को मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. मान्यता है कि यदि इनके उपयोग के बाद इन्हें गलत तरीके से इधर-उधर रखा जाए, तो इससे घर की बरकत और सुख-शांति खत्म हो सकती है. इसलिए आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि चकला-बेलन का उपयोग करने के बाद क्या करना शुभ और अशुभ माना जाता है, ताकि आपसे कोई गलती न हो. यहां चकला-बेलन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण वास्तु उपाय बताए गए हैं.

रोटी बनाते समय करें ये वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चकला-बेलन से बनाई गई पहली रोटी हमेशा गौमाता को खिलानी चाहिए. माना जाता है कि पहली रोटी में समस्त देवताओं का वास होता है. इससे पितृदोष कम होता है और राहु-केतु शांत होते हैं. इसके साथ ही घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती.

रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन कैसे रखें?

रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन को गंदा छोड़ देना या उल्टा रखना वास्तुदोष पैदा करता है. इसलिए हमेशा खाना बनाने के बाद इन्हें अच्छी तरह साफ करके सीधा और सुरक्षित स्थान पर रखें.बेलन को चकले पर खड़ा रखना या उल्टा लिटाना अशुभ माना जाता है. इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा रुकती है और नकारात्मकता बढ़ती है.

इसके अलावा गुस्से या चिड़चिड़ाहट में चकला-बेलन को इधर-उधर फेंकना भी अशुभ होता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर की बरकत चली जाती है. इसलिए चकला-बेलन को हमेशा सम्मान से रखें.

चकला-बेलन रखने की शुभ दिशा

वास्तु के अनुसार, चकला-बेलन को दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) या उत्तर-पूर्व दिशा में साफ-सुथरे शेल्फ पर रखना शुभ होता है.इन्हें हमेशा ऊंचाई पर रखें. इन्हें जमीन पर रखना अशुभ माना जाता है.
 

चकला-बेलन खुले में रखना चाहिए या नहीं?

रात को सोने से पहले चकला-बेलन को अच्छी तरह साफ करके ढंककर रखें. इन्हें खुले में रखना नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करता है और सुबह का भोजन प्रभावित होता है.

पुराने और टूटे चकला-बेलन का क्या करें?

यदि चकला-बेलन पुराना या टूट गया है, तो उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें या मंदिर में दान करें.
टूटा या पुराना चकला-बेलन घर में रखना अशुभ माना जाता है.

धन-संबंधी समस्या के लिए चकला-बेलन से करें ये उपाय

यदि लंबे समय से धन की रुकावट बनी हुई है, तो शुक्रवार के दिन नया चकला-बेलन खरीदकर किसी जरूरतमंद महिला को दान करें. माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत आती है.

Previous article SBI Share Price: आठ दिसंबर को 1.66% गिरा एसबीआई का शेयर, मगर 5 साल में दिया छप्परफाड़ मुनाफा
Next article शहर में जाम से मिलेगी बड़ी राहत
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel