[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Tulsi Pujan Divas 2024: तुलसी पूजन दिवस मनाने से पहले यहां से जानें नियम

Tulsi Pujan Divas 2024: तुलसी पूजन दिवस मनाने से पहले यहां से जानें नियम

0
Tulsi Pujan Divas 2024: तुलसी पूजन दिवस मनाने से पहले यहां से जानें नियम
Tulsi Pujan Divas 2024

Tulsi Pujan Divas 2024: हिंदू धर्म में पूजन दिवस का अत्यधिक महत्व है. इस दिन भक्त तुलसी माता की आराधना करते हैं और उनके लिए उपवास रखते हैं. यह मान्यता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का निवास होता है और उनकी पूजा से भगवान श्री हरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

कब मनाया जाता है तुलसी पूजन दिवस

हिंदू पंचांग के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, यह दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को समर्पित है, जो 24 दिसंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ होगी और 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी.

Tulsi Pujan Diwas 2024: आने वाला है तुलसी पूजन दिवस, नोट करें शुभ मुहूर्त

तुलसी पूजन दिवस का महत्व

तुलसी पूजन दिवस पर भक्तजन तुलसी माता की आराधना करते हैं और उपवास रखते हैं. यह मान्यता है कि इस दिन यदि श्रद्धा पूर्वक तुलसी की पूजा की जाए, तो घर में धन की कमी नहीं होती और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

धर्म से जुड़ीं की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तुलसी पूजन दिवस का नियम

भक्तों को सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद लाल रंग के वस्त्र पहनें. फिर मंदिर की सफाई अच्छे से करें. अपने घरों और मंदिरों को रंगोली और फूलों से सजाएं. तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और कुमकुम लगाएं. तुलसी जी का 16 शृंगार करें और उन्हें फूल, माला, फल, पंचामृत, धूप, दीप, लाल चुनरी, शृंगार की सामग्री और मिठाई आदि अर्पित करें.

इसके बाद वैदिक मंत्रों का जाप करें और आरती से पूजा का समापन करें.पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए माफी मांगें. फिर प्रसाद का वितरण घर के सदस्यों और अन्य लोगों में करें. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और जरूरतमंदों की सहायता करें. जो लोग व्रत कर रहे हैं, उन्हें केवल सात्विक भोजन से व्रत खोलना चाहिए. इस दिन सभी प्रकार की तामसिक वस्तुओं से दूर रहना चाहिए.

Previous article Ranchi Weather: रांची में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ये है वेदर अपडेट
Next article Mahila Samman Yojana: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, जानें प्रक्रिया
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel