[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Surya Grahan 2025: 21 सिंतबर को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, क्या भारत से देगा दिखाई? 

Surya Grahan 2025: 21 सिंतबर को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, क्या भारत से देगा दिखाई? 

0
Surya Grahan 2025: 21 सिंतबर को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, क्या भारत से देगा दिखाई? 
Surya Grahan ( AI Image)

Surya Grahan 2025: इस वर्ष सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है. भारतीय समय अनुसार रात 11 बजे से लेकर सुबह 3 बजकर 24 मिनट (22 सितंबर) तक ग्रहण रहेगा. यह ग्रहण न्यूज़ीलैंड, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया से साफ दिखाई देगा, लेकिन भारत से यह नजर नहीं आएगा.

भारत पर प्रभाव नहीं पड़ेगा

शास्त्रों में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना गया है. चंद्र ग्रहण में जहां सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होता है, वहीं सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. चूंकि भारत से यह ग्रहण दिखाई नहीं देने वाला है, इसलिए इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. यही कारण है कि 21 सितंबर को देशभर में मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे. साथ ही इस दिन धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान भी किए जा सकेंगे.

सूर्य ग्रहण क्या होता है?

वैज्ञानिकों ने सूर्य ग्रहण को एक साधारण खगोलीय घटना बताया है. खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता है तो सूर्य ग्रहण लगता है. सूर्य ग्रहण को तीन भागों में बांटा गया है:

सूर्य ग्रहण के प्रकार

  1. पूर्ण सूर्य ग्रहण – यह बहुत ही दुर्लभ होता है और लगभग 100 सालों में एक बार लगता है.
  2. आंशिक सूर्य ग्रहण – इसमें चंद्रमा की छाया सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाती है. यह केवल पृथ्वी के एक हिस्से को ढक पाती है, इसलिए इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है.
  3. वलयाकार सूर्य ग्रहण – इस स्थिति में सूर्य आकार में छोटा दिखाई देता है. इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता, और सूर्य अंगूठी या वलय के आकार में नजर आता है.

यह भी पढ़े: Jitiya ka Dhaga: संतान की रक्षा के लिए क्यों बांधा जाता है जितिया धागा, जानें धार्मिक आस्था से जुड़ा इसका महत्त्व

यह भी पढ़े: Jitiya Vrat 2025: सितंबर में कब है जितिया व्रत? जानें व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Previous article Jamshedpur news. स्कूल एवं कॉलेज के आसपास नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी
Next article आठ सूत्री मांगों को लेकर राजद ने दिया एक दिवसीय धरना
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel