[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion 15 दिनों के भीतर लगेंगे 2 ग्रहण, जानें क्या मचेगी तबाही, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?

15 दिनों के भीतर लगेंगे 2 ग्रहण, जानें क्या मचेगी तबाही, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?

0
15 दिनों के भीतर लगेंगे 2 ग्रहण, जानें क्या मचेगी तबाही, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
Surya And Chandra Grahan Date (AI Generated Image)

Surya And Chandra Grahan Date or Time 2025: सूर्य और चंद्र ग्रहण केवल खगोलीय घटनाएं नहीं हैं, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इन्हें विशेष महत्व दिया गया है. सितंबर 2025 में यह दुर्लभ योग बन रहा है कि केवल 15 दिनों के भीतर दो ग्रहण होंगे. पहले 7 सितंबर को चंद्रग्रहण और उसके 15वें दिन 21 सितंबर को सूर्यग्रहण घटित होगा. एक ही महीने में इतने कम अंतराल में ग्रहण लगना ज्योतिष में बड़े बदलाव और संभावित चुनौतियों का संकेत माना जाता है.

साल 2025 यह अजीब संयोग लाया है कि दो ग्रहण इतने करीब हैं. इससे पहले, साल 2022 में 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण और 8 नवंबर को चंद्रग्रहण हुआ था. वहीं, साल 1979 में 22 अगस्त को सूर्यग्रहण और 6 सितंबर को चंद्रग्रहण हुआ था. इस वर्ष का योग उसी तरह बन रहा है.

7 सितंबर: पूर्ण चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2025)

भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि, 7 सितंबर 2025 को साल का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. यह ग्रहण भारत, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा.

  • ग्रहण प्रारंभ: रात 9:57 बजे
  • मध्यकाल: 11:41 बजे
  • समाप्ति: 1:27 बजे (8 सितंबर की रात)

पूर्ण चंद्रग्रहण के समय धार्मिक और मानसिक प्रभाव अधिक माना जाता है. वैदिक धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दौरान भोजन, जल, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों पर रोक होती है. गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है.

21 सितंबर: खंडग्रास सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2025)

चंद्रग्रहण के 15 दिन बाद, 21 सितंबर को अश्विन मास की अमावस्या तिथि पर खंडग्रास सूर्यग्रहण घटित होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका ज्योतिषीय प्रभाव रहेगा.

  • ग्रहण प्रारंभ: रात 11:00 बजे
  • मोक्ष काल: 3:24 बजे (22 सितंबर)

यह ग्रहण न्यूजीलैंड, पूर्वी मलेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा. खास बात यह है कि सूर्यग्रहण का दिन पितृ अमावस्या से भी मेल खाता है, जो श्राद्ध और पितृ तर्पण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस समय पितृ दोष और पूर्वजों से जुड़े कर्मों के समाधान के लिए यह सबसे उपयुक्त अवसर माना जाता है.

ये भी पढ़ें:  7 या 8 सितंबर को कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें कितने बजे से शुरू होगा सूतक काल

Previous article Gadar: ब्लॉकबस्टर सफलता के सालों बाद सनी देओल ने ‘गदर’ में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरी रात हम कहानी पर चर्चा करते रहे
Next article वर्ल्ड कप से पहले रिटायर हुईं सुल्ताना, विराट कोहली से पहले किया था डेब्यू, ऐसा रहा क्रिकेट करियर
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel